Mirny Mine – दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान

हीरे की खदान का नाम सुनते ही हीरे की चमक आखों के सामने आ जाती है| हर कोई यह सोचता होगा कि काश हमें भी इसमें जाने का मौका मिल जाए| आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान Mirny Mine के बारे में बताने जा रहे है, जो विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित गड्ढा भी माना जाता है| तो चलिए जानते है इसके बारे में|

Mirny Mine - दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान

Mieny Mine – मिरनी माइन

पूर्वी साइबेरिया में स्थित और साल 1957 में सोवियत रूस के वैज्ञानिकों द्वारा खोजी गयी इस खदान को मिरनी माइन कहते है| इन वैज्ञानिकों में सबसे ऊपर नाम युवी ख़बरदीन का लिया जाता है| जिसे इस उपलब्धि के लिए लेनिन पुरस्कार भी दिया गया था|

Mirny Mine - दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान

1722 फ़ीट गहरी और 3900 फ़ीट चौड़ी इस खदान पर पहुंचना भी इतना आसान नहीं है क्यूंकि सालभर में यहाँ कम ही दिन ऐसे होते है जब यहाँ का मौसन ख़राब नहीं होता है| Mirny Mine का तापमान सर्दियों में इतना गिर जाता है कि गाड़ियों के ऑइल तक जम जाते है और टायर तक फट जाते है|

omg-facts-mirny-mine-of-diamond-might-be

इस खदान को खोदने के लिए कर्मचारियों ने जेट इंजन और डायनामाइट्स का इस्तेमाल किया था और रात के समय इन इंजिनों को ढक दिया जाता था, ताकि मशीने ख़राब ना हो जाए|
यह खोज रूस के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आयी और वह हीरों के उत्पादन में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया| Mirny Mine से हर साल करीब 10 मिलियन कैरेट तक हीरा निकाला जाता था|

omg-facts-mirny-diamond-mine-might-be

यह खदान इतनी विशाल है कि कोई भी हेलीकॉप्टर इसके ऊपर से नहीं गुजर सकता है, क्यूंकि हवा के दबाव के कारण कई हेलीकॉप्टर इस खदान के अंदर समा चुके है| जिसके बाद यहाँ से हेलीकॉप्टर को इसके ऊपर से जाने पर पाबंदी लगा दी गयी|

omg-facts-mirny-diamond-mine

चूँकि यह खदान ड्रिलिंग एक्सप्लोरेशन पर बनायीं गयी थी और अपनी गहराई की सीमा के पास पहुँच चुकी थी, जिसकी वजह से साल 2004 में इस खदान को बंद कर दिया गया|

omg-facts-mirny-diamond-mine

साल 2010 में ए.बी. एलिस नामक एक रशियन कंपनी ने इस खदान में एक डोम सिटी बनाने का प्रस्ताव रखा जिससे वो सोलर बिजली का उत्पाद करेंगे और करीब 10 हजार से भी ज्यादा घरों तक बिजली पहुचायेंगे ऐसा प्रस्ताव रखा था|
omg-facts-mirny-diamond-mine
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट Mirny Mine – दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी बताये|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Harshringar Flower – हरसिंगार पौधा लगाने के फायदे – कौन सी दिशा में लगाना चाहिए

Sheetla Mata Mandir – Pali Rajasthan – आखिर क्या है इस घड़े का रहस्य – कितना भी डालो पानी कभी नहीं भरता

Bijlee Mahadev Mandir – आखिर क्यों इस मंदिर के शिवलिंग पर हर 12 साल में गिरती है बिजली

Killer Inventions – 5 ऐसे invention जिसने अपने मालिक की ही ले ली जान