Armadillo – दुनिया का एकमात्र ऐसा जानवर जिसके पास है बुलेट प्रूफ जैकेट

दुनिया के सबसे शातिर जानवरों में से एक ऐसा जानवर भी है जो बड़े से बड़े हमले से खुद को बचाने में माहिर है, तो चलिए जानते है इसके बारे में|

आर्माडिलो | Armadillo - दुनिया का एकमात्र ऐसा जानवर जिसके पास है बुलेट प्रूफ जैकेट

Armadillo | आर्माडिलो

सेंट्रल और साउथ अमेरिका में पाए जाने वाला इस जानवर का नाम आर्माडिलो (Armadillo) है| आर्माडिलो के पास प्राकृतिक बुलेटप्रूफ चमड़ी होती है| जो इतनी मजबूत होती है कि बन्दूक से निकली गोली भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती|

Armadillo को जैसे ही किसी शिकारी के हमले का आभास होता है, ये अपने शरीर पर मौजूद अपने कवच से खुद को ढककर एक फुटबॉल का रूप ले लेता है| खतरा महसूस होने पर ये अपने आप को बचाने के लिए ये मिट्टी वाली जमीन को खोद कर अंदर छिप जाते है| शरीर को ढकने वाले इस मजबूत कवच के कारण शिकारी इसे नुकसान नहीं पंहुचा पाते है|

आर्माडिलो | Armadillo - दुनिया का एकमात्र ऐसा जानवर जिसके पास है बुलेट प्रूफ जैकेट

आकार में छोटे इस जानवर का साइज 5 इंच से 59 इंच तक का हो सकता है और इसका वजन 100 ग्राम से 55 किलो तक हो सकता है| Armadillo औसतन 12 से 15 साल तक जीवित रहते है| शरीर पर भारी कवच होने के कारण ये जीव दिन में करीब 18 घंटे सोने में बिताते है|

आर्माडिलो के पास भले ही देखने की क्षमता कम हो लेकिन वह सूंघकर अपने भोजन को और खुद पर आने वाले खतरा को भाप लेता है| ये रात में शिकार करते है और एक अच्छे तैराक होते है| पानी के अंदर 4 से 6 मिनट तक अपनी सांस रोककर रख सकते है|

आर्माडिलो | Armadillo - दुनिया का एकमात्र ऐसा जानवर जिसके पास है बुलेट प्रूफ जैकेट

इस जानवर का शरीर जितना मजबूत है उसकी खुराक उतनी ही छोटी है| यह जमीन और सड़ी लकड़ियों में पनपने वाले दीमक को खाना बेहद पसंद करता है| मुख्य रुप से अमेरिका के घने जंगलों में पाया जाने वाला यह जीव जमीन के अलावा पानी में भी आसानी से घंटों तक तैर सकते है| जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती पर इसकी 20 प्रजातियां मौजूद हैं, ये जीव काफी शर्मिले व्यवहार का माना जाता है|

आर्माडिलो | Armadillo - दुनिया का एकमात्र ऐसा जानवर जिसके पास है बुलेट प्रूफ जैकेट

आपको बता दें कि एक मादा आर्माडिलो अपने जीवन काल में 54 बच्चे को पैदा कर सकती है। यही वजह है कि इनकी तेजी से आबादी बढ़ती है| इसकी कठोर शैल के लिए इंसान आर्माडिलो की तस्करी भी करते है| हर साल कई आर्माडिलो सड़क हादसों में भी मारे जाते है| सरकार ने इनके शिकार पर पाबंदी लगा रखी है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल

Nainital AC Cave – एक ऐसी रहस्यमयी गुफा जिसमें से आती है AC से भी ज्यादा ठंडी हवा

Tree of Death – जिसके नीचे खड़े रहने से हो सकती है मौत 

Mirny Mine – दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान

Easter Island – इस जगह के रहस्य से वैज्ञानिक आज भी है हैरान 

Harshringar Flower – हरसिंगार पौधा लगाने के फायदे – कौन सी दिशा में लगाना चाहिए

Leave a Reply