Tree of Death – जिसके नीचे खड़े रहने से हो सकती है मौत
Tree of Death – दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ ‘Manchineel‘
दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में एक ऐसा पेड़ है जो दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ का दर्जा हासिल कर चूका है| यह पेड़ दिखने में सेब के पेड़ की तरह है| यह पेड़ करीब 50 फीट तक ऊंचा होता है। इसका नाम ‘Manchineel‘ है और इस पर लगे फल को ‘Tree of Death‘ कहा जाता है और इसकी खासियत यह है कि दुनिया में सबसे जहरीले पेड़ के रूप में इसका नाम ‘गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स’ में शामिल किया गया है|
Duniya Ka Sabse Bada Sone Ka Bhandar, जहाँ रखा है 80 लाख किलो सोना
Manchineel पेड़ में लगे इसके सेबनुमा फल, न केवल सेब की तरह दीखते है, बल्कि सेब की तरह मीठे भी होते है| इस फल को खानेवालों के अनुभव के मुताबिक यह फल खाने के वक़्त मीठे लगते है, पर थोड़ी देर में मिर्ची से भी तेज जलन होने लगती है| गले में सूजन आ जाती है, जिससे खाना निगलना तो दूर, सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है| इसके बाद अंदुरनी अंगो से खून का रिसाव शुरू हो जाता है| अगर सही समय रहते इलाज नहीं किया गया तो मौत भी हो सकती है|
Manchineel पेड़ का फल ही नहीं बल्कि पेड़ का हर हिस्सा जानलेवा है| इस पेड़ को छूना भी खतरनाक साबित होता है, क्योंकि इसमें से एक दूधिया रस निकलता रहता है जिसके छूने से आपके शरीर पर छाले पड़ सकते है और अगर गलती से आँखों में चले जाये तो अंधे भी हो सकते है|
बारिश के मौसम में Manchineel पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिये खड़े होना भी जानलेवा है क्यूंकि इस पेड़ के पत्तों में भी यही जहरीला रस होता है| जो बारिश के पानी के साथ अगर किसी के शरीर पर गिरे तो दर्दनाक छाले पड़ सकते है| इसका असर इनके नीचे खड़ी गाड़ियों के पेंट पर साफ़ देखा जा सकता है|
बादलों के बीच से गुजरती है यहाँ की ट्रैन, लोग उठाते है इस अद्भुत सफर का आनंद
कहा जाता है कि पहले के जमाने में यहाँ के लोगों को Manchineel पेड़ के बारे में सबकुछ पता था| यहाँ के लोग अपने दुश्मनों को मारने में इस्तेमाल किये जाने वाले तीरों में इस पेड़ के रस को लगाते थे और उनको यातनाएँ देने के लिये बारिश में इस पेड़ के नीचे बाँध दिया करते थे|
इस पेड़ से दूरी बनाये रखने के लिये कई देश की सरकारों ने इस पेड़ पर Tree of Death की चेतावनी के संकेत भी लगा रखे है और लोगों को इससे दूर रहने की हिदायत दी गयी है|
दो स्तों, अगर आपको हमारी ‘Tree of Death – जिसके नीचे खड़े रहने से हो सकती है मौत’ की यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया दीजियेगा|
Reviews