June 4, 2023

Amou Haji – दुनिया का सबसे गन्दा इंसान, जब नहाया तो हो गयी मौत

Amou Haji – दुनिया का सबसे गन्दा इंसान, जब नहाया तो हो गयी मौत 

अगर आपको कोई कहें कि एक साल तक आपको नहाना नहीं है या पानी से दूर रहना है तो ये आपको एक बेहूदा मजाक जैसा ही लगेगा| चलिए आज हम आपको एक ऐसे शख्स Amou Haji के बारे में बताते है जिसे दुनिया का सबसे गन्दा इंसान होने का रुतबा हासिल हुआ था, जो करीब 65 सालों से नहीं नहाया और जब नहाया तो उनकी मौत हो गयी|

worlds-dirtiest-man-दुनिया का सबसे गन्दा इंसान
Image Source : Google | Image Credit : nypost

Amou Haji अमु हाजी

ईरान में रहने वाले इस इंसान दुनिया का सबसे गन्दा इंसान कहा जाता था, इन्हें Amou Haji और हाजी अंकल नाम से पुकारा जाता था| Amou Haji ने पिछले कई सालों से पानी को छुआ तक नहीं था| हाजी के दिल में पानी को लेकर अजीब तरह का डर बना हुआ था| उन्हें लगता था कि अगर वो नहाएंगे तो बीमार हो जाएंगे| उन्हें खाने-पीने की चीजों में भी सफाई से नफरत थी|

Amou Haji - दुनिया का सबसे गन्दा इंसान, जब नहाया तो हो गयी मौत

ईट से बनी हुई छोटी सी झोपड़ी में रहने वाले हाजी मरे हुए जानवरों का सड़ा हुआ और बासी मांस खाते थे और पानी पीने के लिए भी वह जंग लगे आयल केन का इस्तेमाल करता थे| Amou Haji अपनी शक्ल सूरत से अनजान नहीं थे| वह कार के शीशे में अपना चेहरा देख करते थे, लेकिन उसे बदलने की कोशिश कभी नहीं करते | वह बालों को काटने की बजाय उसे जलाना बेहतर समझते थे|

Amou Haji - दुनिया का सबसे गन्दा इंसान, जब नहाया तो हो गयी मौत

साल 2013 में Amou Haji पर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनायीं गयी थी जिसका नाम था ‘The Strange Life of Amou Haji’, जिसमें इनकी जीवनी के बारे में बताया गया था| जब ग्रामीणों के एक समूह उन्हें स्नान कराने के प्रयास में उन्हें पास की एक नदी में ले गए, तो वो खुद को गाडी से बाहर कूद गए और वहां से भाग गए।

23 अक्टूबर 2022 में 94 साल की उम्र में उनकी मृत्यु के कुछ ही महीने पहले ग्रामीणों ने उन्हें नहलाया था जिसके बाद Amou Haji बीमार पढ़ गए और उनकी मृत्यु हो गयी|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी जरूर बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

Leave a Reply