Nainital AC Cave – एक ऐसी रहस्यमयी गुफा जिसमें से आती है AC से भी ज्यादा ठंडी हवा

भारत एक ऐसा देश है जहां प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक अर्थ का मिलन है| उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है, और उसका एक शहर, नैनीताल, इसका शानदार प्रतिनिधित्व करता है|

Nainital AC Cave - nainital ki AC gufa

नैनीताल में वैसे तो ऐसी कई सुंदर घूमने फिरने की जगहें मौजूद है| मगर आज हम आपको नैनीताल में स्थित एक ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे है, जहां से AC से भी ज्यादा ठंडी हवा निकलती है और जिसे Nainital AC Cave के नाम से भी जाना जाता है| यही कारण है कि ये जगह पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है|

Nainital AC Cave एक पत्थर की चट्टान है, जिसमें एक छेद बना हुआ है, जिसमें से AC से ज्यादा ठंडी हवा निकलती है| सर्दी हो या गर्मी, चाहे जो मौसम हो, इस छेद में से बेहद ठंडी हवा निकलती है| यहां के स्थानीय लोगों और यहां आने वाले पर्यटकों के मुताबिक इस प्राकृतिक हवा के सामने एयर कंडीशनर भी फेल है|

Nainital AC Cave - nainital ki AC gufa

यह टूरिस्ट स्थान नैनीताल शहर से करीब 3 किमी दूरी पर नैनीताल किलबरी मार्ग में बारापत्थर क्षेत्र में है| यहां पहुंचने के लिए आप किराये पर बाइक ले सकते है या फिर टैक्सी बुक करके भी यहाँ पंहुचा जा सकता है|

Nainital AC Cave – नैनीताल का हवा महल:

ऐसा कहा जाता है कि इस पहाड़ी में जितनी ज्यादा धूप पड़ती है, उतनी ही ज्यादा ठंडी हवा यहां से निकलती है इसी वजह से इसे नैनीताल का हवा महल भी कहते है| यहां मौजूद दुकानों में आप पहाड़ों की लजीज मैगी खाने का लुफ्त भी उठा सकते है| इस जगह पर आप रेंटल स्कूटी और कैब के जरिये पहुंच सकते है|

Nainital AC Cave - nainital ki AC gufa

नैनीताल का ईको केव पार्क – Eco Cave Park in Nainital

एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए यह जगह काफी अच्छी है, इस जगह पर एक टाइगर गुफा है, जिसे पैंथर गुफा के नाम से भी जाना जाता है| कहते है इस पार्क में पहले तेंदुए और बाघों का निवास स्थान हुआ करता था| पर अब इस जगह को पर्यटक स्थल में तब्दील कर दिया गया है|

History of Nainital – नैनीताल का इतिहास:

नैनीताल एक प्राचीन शहर है जो हिमालय की उत्तरी पहाड़ियों में स्थित है| इसका नाम शहर में स्थित नैनीताल झील से प्राप्त हुआ है, जो किसी आंख की तरह है और शहर को एक प्राकृतिक सौंदर्य का अद्वितीय अनुभव प्रदान करता है| नैनीताल का इतिहास विविधता से भरा हुआ है, और यह धर्म, संस्कृति, और प्राकृतिक विरासत की अद्वितीय विरासतों को संजोकर रखता है|

नैनीताल के प्रमुख स्थल:

Nainital AC Cave - nainital ki jheel

Nainital Lake – नैनीताल झील:

नैनीताल का अभिन्न हिस्सा है, यह झील शहर के सबसे प्रसिद्ध और आकर्षक स्थलों में से एक है| यहाँ पर बोटिंग का आनंद लेना, झील के चारों ओर की प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेना और ताजा हवा में घूमना एक अनिवार्य अनुभव है|

Nainital AC Cave - nainadevi mandir nainital

Nainadevi Mandir – नैनादेवी मंदिर:

यह मंदिर नैनीताल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जो देवी दुर्गा को समर्पित है| इसकी ऊँचाई से आप नैनीताल के प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा दृश्य देख सकते है|

Nainital AC Cave- lover's point nainital

लवर्स पॉइंट नैनीताल – Lover’s Point Nainital

समुद्र तल से 2600 मीटर की ऊंचाई पर नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी पर मौजूद इस जगह को चाइना पीक भी कहा जाता है| इस पहाड़ी से राजसी हिमालय, तिब्बत की सीमा के पहाड़, नैना झील जैसे शहर के खूबसूरत नजारों को देख सकते है|

Nainital AC Cave - snow view point nainital

स्नो व्यू पॉइंट – Snow View Point:

यह एक अन्य लोकप्रिय पर्यटक स्थल है, जहां से आप हिमालय की खूबसूरती का आनंद ले सकते है|

नैनीताल की विशेषता:

नैनीताल एक ऐसा स्थान है जहां आप प्राकृतिक सौंदर्य, शांति, और आनंद का अनुभव कर सकते है| यहाँ की सुखद और शांतिपूर्ण माहौल आपको मनोरंजन और आराम की अनुभूति प्रदान करता है|

नैनीताल एक स्थान है जो प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक विरासत, और आध्यात्मिकता का संगम है| यहाँ आने से आप अपने जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता, और खुशियों का सामंजस्य बना सकते है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल

Tree of Death – जिसके नीचे खड़े रहने से हो सकती है मौत 

Mirny Mine – दुनिया की सबसे बड़ी हीरे की खदान

Easter Island – इस जगह के रहस्य से वैज्ञानिक आज भी है हैरान 

Harshringar Flower – हरसिंगार पौधा लगाने के फायदे – कौन सी दिशा में लगाना चाहिए

Leave a Reply