गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

वैसे तो कभी कभी लोग पुलिसवाले को देखकर डर जाते है| मोटरसायकल वाले तो आजकल कभी कभी इन्हें देखते ही कट मार लेते है| पर आज हम उस गजब पुलिसवाले के बारे में आपको बताने जा रहे है, इन्हें देखकर भागने की जगह लोग इन्हें देखने के लिए खड़े हो जाते है|
ajab-गजब-jankari-omg-facts-worlds-tallest-policeman

जगदीप सिंह 

पंजाब के अमृतसर में रहने वाले जगदीप सिंह अपने जन्म से ही दूसरों से अलग दीखते थे| इनका बचपन में ही लोग मजाक उड़ाया करते थे| पर बेहद शांत स्वाभाव के जगदीप ने अपने आप को तैयार कर न सिर्फ पुलिस में नौकरी पायी, बल्कि फिल्मों में काम भी किया|

ajab-गजब-jankari-omg-facts-worlds-tallest-policeman

जगदीप सिंह ने ‘वेलकम टू न्यूयोर्क’, ‘रंग दे बसंती’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘तीन थे भाई’ जैसी फिल्मों में काम भी किया है|

ajab-गजब-jankari-omg-facts-worlds-tallest-policeman

आपको बता दें, ३५ वर्षीय जगदीप अब इस दुनिया में सबसे लम्बे पुलिसवाले है, जिनके लम्बाई ७ फुट ६ इंच और इनका वजन १९० किलो है| पिछले २० साल से जगदीप पुलिस की नौकरी कर रहे है| जगदीप को अपनी इस लम्बाई की वजह से अपनी दिनचर्या में काफी तकलीफों का भी सामना करना पड़ता है| ये बस में सफर नहीं कर सकते है|

ajab-गजब-jankari-omg-facts-worlds-tallest-policeman

जिस मोटरसायकल का ये इस्तेमाल करते है, वो इनके लिए किसी बच्चे की सायकल से कम नहीं है| इन्हें कपडे और जूते बाहर से मंगवाने व बनवाने पढ़ते है| भाई, मंगवाने या बनवाने ही पड़ेंगे न, १९ नंबर का जूता कौन सी कंपनी बनाती है?

Himalayan Cliff – शराब से भी ज्यादा नशीला है ये Laal Himalayan Cliff Shahad

दुनिया के सबसे लम्बे पुलिसवाले होने का रिकॉर्ड इससे पहले हमारे भारत में हरियाणा के रहने वाले राजेश कुमार के नाम था, जिनकी लम्बाई ७ फुट ४ इंच है| पर अब भी यह गिनिस वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत में ही है, जो अब जगदीप सिंह के नाम है|

jagdeep singh

जगदीप को शादी के लिए लड़की ढूंढ़ने में भी काफी परेशानी हुई थी| फिर एक दिन इनकी शादी सुखबीर से हुई, जिनकी लम्बाई ५ फुट ११ इंच है| इनकी एक १० साल की बेटी भी है, जिसे अपने पापा पर गर्व है कि वो सबसे लम्बे इंसान है| हमारे ग्रेट खली भी इनके सामने ५ इंच कम है, जिनकी लम्बाई ७ फुट १ इंच है|

jadeep singh
jagdeep singh

जगदीप सिंह को परेशानी के साथ इस बात की ख़ुशी भी है कि यहाँ के लोग उन्हें किसी सेलेब्रेटी से कम का दर्जा नहीं देते और इनको देखते ही सेल्फी लेने वालों की कतार लग जाती है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह गजब जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर दीजियेगा।   

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान

Leave a Reply