ये है वो अजीब जानवर जिनका जिक्र नहीं मिलता किताबों में

दुनिया में ऐसे बहुत से अजीब जानवर है जिनका जिक्र हमें किताबों में भी नहीं मिल पाता है| इनमे से कुछ जीव समुद्र की गहराई में तो कुछ घने जंगलों के बीच में है| जब इन्हें देखा जाता है तो पहला सवाल यही होता है कि ये अजीब सा दिखने वाला जीव कौन सा है? आज हम आपको ऐसे ही कुछ अजीब जीवों के बारे में बताने जा रहे है जो हमारी कल्पना से भी परे है|

interesting-facts-unique-animals-अजीब जानवरगॉब्लिन शार्क 

देखने में दूसरी दुनिया के एक जीव जैसी इस मछली का नाम गॉब्लिन शार्क है| समुद्र की गहराई में पायी जाने वाली यह मछली करीब १२५ मिलियन साल से भी पुरानी प्रजाति है| यह मछली नीले और गुलाबी रंग में पायी जाती है| इस मछली की पहचान इसका चोंच की तरह निकला हुए चेहरे के नीचे की तरफ आगे को निकला हुआ मुँह, जिसमे नाखूनों की तरह बारीक दांत होते है|
interesting-facts-unique-animals-अजीब जानवर
समुद्री सतह की करीब १०० मीटर की गहराई में लगभग पूरी दुनिया में पायी जाने वाली यह मछली करीब ३-४ मीटर तक लम्बी हो सकती है| खतरनाक दिखाई देने वाली यह मछली चोंचनुमा दिखाई दे रही अपनी नाक से अपने शिकार की पहचान कर उसे खाती है|
interesting-facts-unique-animals-अजीब जानवर

ओकापी 

मध्य अफ्रीका के काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य में स्थित इस अजीब जानवर को जिराफ का सबसे करीबी रिश्तेदार माना जाता है, जिसका नाम ओकापी है| निचले हिस्से पर धारियों की वजह से दूर से देखने पर.यह जानवर जेब्रा जैसा दिखता है| गर्दन को छोड़कर इसके पूरे शरीर की बनावट बिलकुल जिराफ की तरफ होती है|
ओकापी और जिराफ दोनों की जीभ लम्बी और नीले रंग की होती है| जिसकी मदद से वे पेड़ों की पत्तियां खा सकते है| ओकापी की जीभ इतनी लम्बी होती है कि वो उससे अपनी आँख और कान तक साफ़ कर सकता है| २०० से ३०० किलो वजनी इस जानवर को एकांत में रहना ज्यादा पसंद है|
interesting-facts-unique-animals-batfish

गालापागोस बैटफिश 

पेरू के गालापागोस नामक द्वीप पर ३ से ७६ मीटर की गहराई में पायी जाने वाली इस मछली के लाल होंठों की वजह से इसे मछलियों की हीरोइन भी कहा जाता है| इस मछली की पहचान दूर से ही इसके चमकते होठों से की जा सकती है|
interesting-facts-unique-animals-batfish
विशेषज्ञों को भी अभी तक इनके लाल होठों के बारे में पता नहीं चला है| मगर ऐसा माना जाता है कि यह मछली अपने होठों से अपने साथी को आकर्षित करती है| अधिकतम ४० सेंटीमीटर की लम्बाई वाली यह मछली शायद एकलौती ऐसी मछली होगी जिसे तैरना नहीं आता| इसकी छाती पर उगे पंखों के सहारे समुद्री सतह पर चलकर यह अपना शिकार करती है|
interesting-facts-unique-animals-mend-woolf

मेंड़ वुल्फ 

ब्राज़ील, पैरागुए, उत्तर अर्जेंटीना, पूर्वी बालेरिया और दक्षिण-पूर्वी पेरू में पाये जाने वाला लोमड़ी के शरीर सी बनावट वाला यह जानवर ना तो लोमड़ी ना ही कोई भेड़िया और ना ही इन तस्वीरों को एडिट या फोटोशॉप करके बनाया हुआ है|
interesting-facts-unique-animals-mend-woolf
खुले और अधखुले आवासों में पाये जाने वाला यह जानवर ज्यादातर घांस के मैदानों में पाया जाता है| कुत्ते की शक्ल और लोमड़ी के शरीर सी बनावट वाला यह जानवर शाकाहारी और मांसाहारी दोनों भी है, जिसके प्रजाति विलुप्त होती जा रही है|
interesting-facts-unique-animals-white-crow

सफ़ेद कौआ 

दोस्तों, आप हैरान हो रहे होंगे इस तस्वीर को देखकर तो हम आपको बता दें कि इस सफ़ेद कौआ की प्रजाति को अमेरिका के जंगलों में पाये जाते है| इन कौओं में मेलेनिन की कमी के कारण इनका रंग सफ़ेद में विकसित होता है| सफ़ेद कौआ एक बेहद ही दुर्लभ प्रजाति है| काले कौओं की तुलना में अलग दिखने वाले इस सफ़ेद कौओं को इनकी ही प्रजाति में दुश्मन भी समझा जाता है|
interesting-facts-unique-animals-white-crow
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ये है वो ‘अजीब जानवर जिनका जिक्र नहीं मिलता किताबों में’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान

Leave a Reply