दुनिया में सबसे ज्यादा समय जेल में बिताने वाले ३ इंसान
हमने फिल्मों में उम्र कैद की सजा सुनी होगी दोस्तों, पर अगर जेल की सजा उससे भी ज्यादा काटी जायें तो उसे क्या कहेंगे| चलिये हम बताते है, ऐसे कुछ लोगों के बारे में जिन्होंने जेल में अपनी सबसे ज्यादा उम्र बितायी है|
चार्ल्स फोस्सार्ड
२१ साल की उम्र में, २८ जून १९०३ के दिन एक फ्रेंच व्यक्ति जिसका नाम चार्ल्स फोस्सार्ड है, ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण मेलबोर्न में स्थित स्काई नामक जगह पर एक बुजुर्ग व्यक्ति का खून करने और उसका जूता चुराने की वजह से गिरफ्तार किया गया| जिसे दिमागी तौर पे बीमार होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के जे वार्ड नामक अस्पतालनुमा जेल में रखा गया|उम्र के ९२ वर्ष में १९ जून १९७४ के दिन उसी जेल उनकी मृत्यु हो गयी थी| अब तक के इतिहास में ७१ वर्ष और ३०३ दिन तक जेल में रहनेवाला यह अकेला व्यक्ति था|
पॉल गेडर जूनियर
१८९४ में जन्मे पॉल गेडर जूनियर नामक व्यक्ति ने अपनी १७ साल की उम्र में एक ४३ साल के अमीर दलाल व्यक्ति का खून कर दिया था| खून होने के दो दिन के अंदर पॉल को गिरफ्तार करके उसे २० साल की सजा सुनाई गयी थी| हवालात में अपने अच्छे बर्ताव की वजह से उसकी सजा कम तो की गयी पर रिहाई के पहले जब डॉक्टर ने उसका निरिक्षण किया तो पता चला की वो एक मानसिक रोगी है, जिसकी वजह से उसे रिहा नहीं किया गया| समय गुजरता गया और पॉल ने उस जेल में अपनी उम्र के ६८ साल और २४५ दिन ऐसे ही गुजार दिये| ७ मई १९८० को पॉल के ८६ साल में उसे रिहा कर दिया| इनकी मृत्यु १९८७ में ९३ साल की उम्र में एक अस्पताल में ही हुई थी| बहार निकलने के बाद पॉल के पास सबसे लम्बी जेल की सजा काटने के रिकॉर्ड के अलावा कुछ भी नहीं बचा था|
फ्रांसिस क्लिफोर्ड स्मिथ
२३ जुलाई १९४९ दिन शनिवार अमेरिका के ग्रीनविच शहर में ग्रोवर हार्ट नामक व्यक्ति को मारने के इलज़ाम में इसे गिरफ्तार किया गया| कुछ साल लग गये फ्रांसिस पर लगाये गये आरोपों को साबित करने के लिये| आखिरकार २० अप्रैल १९५४ के दिन इसे सजा मिल गयी, पर ख़तम अब तक नहीं हुई है| पिछले ६७ साल और ३०३ दिनों की तीसरी सबसे लम्बी सजा इस व्यक्ति ने काटी है|