November 30, 2023

रूफस बाज़- कई सालों से ये बाज़ कर रहा है नौकरी, कर रहा है ये काम

रूफस बाज़- कई सालों से ये बाज़ कर रहा है नौकरी, कर रहा है ये काम

हर जगह आपने घरों में चूहे को भगाने के लिए बिल्ली, बिल्ली को भगाने के लिए कुत्ते, सांप को भगाने के लिए नेवले और  बंदरों को भगाने के लिए लंगूर पालने की बातें तो सुनी होगी| ठीक उसी तरह कबूतरों को भगाने के लिए रूफस बाज़ को जिम्मेदारी दी गयी है, जो वो पिछले कई सालों से निभा रहा है| चलिए विस्तार में जानते है|
omg-facts-rufus-hawk-रूफस बाज़

विंबलडन प्रतियोगिता के बारे में तो सबने सुना ही होगा| ये दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है, जिसे एक प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के रूप में जाना जाता है|

omg-facts-rufus-hawk-रूफस बाज़

इंग्लैंड के लन्दन में इंग्लैंड क्लब द्वारा यह प्रतियोगिता यहाँ आयोजित की जाती रही है| ये एक ऐसी एकमात्र प्रतियोगिता है जिसे आज भी खेल की मूल सतह यानी घास पर खेला जाता है| इसकी घास को कबूतर नुक्सान पहुंचते थे, ऐसे में रूफस नामक एक बाज़ को उन्हें भगाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी|

omg-facts-rufus-hawk-रूफस बाज़

हैरिस प्रजाति के रूफस नामक इस बाज़ को विंबलडन के आयोजक आल इंग्लैंड क्लब ने यहाँ पर तैनात किया है| रूफस बाज़ महज १६ हफ़्तों का था जब इसने इस जगह की देखभाल करना शुरू किया था| इस बाज़ की देखभाल करने वाली इमोजेन डेविस के मुताबिक, रूफस रोज सुबह ५ से ९ बजे तक की ड्यूटी करता है और रूफस बाज़ के रहते इस जगह पर दूर-दूर तक कबूतर नज़र नहीं आते है|

omg-facts-rufus-hawk

बता दें कि रूफस के शरीर पर एक रेडियो ट्रांसमीटर लगाया गया है, जिसके जरिये इसके लोकेशन के बारे में पता लगाया जाता है| साल २०१२ में रूफस बाज़ का एक ट्विटर अकाउंट भी बनाया गया था जिसमे इसके करीब १० हजार से भी ज्यादा फॉलोवर्स है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.