June 2, 2023

समुन्द्र से मिली ये रहस्यमयी चीजें

समुन्द्र से मिली ये रहस्यमयी चीजें

ये दुनिया जितनी बड़ी है, उतनी ही अजीब और अविश्वसनीय चीजें यहाँ मौजूद है| जिसे विज्ञानं भी आज तक समझ नहीं पाया है| समुन्द्र से मिली कुछ चीजें ऐसी है जो कई वर्षो पहले गायब होने के बाद, फिर से सामने आ गयी है| इस तरह इनका वापस दुनिया के सामने आना किसी अजूबे से कम नहीं लगता है|

OMGfacts-Most-Strange-things-found-at-Beach-समुन्द्र

 

एक लड़ाकू विमान

२००७ यूनाइटेड किंगडम के वेल्स के समुद्र तट पर कुछ लोगों को एक व्हेल मछलीनुमा परछाई दिखाई दी| करीब जाने पर वो व्हेल मछली नहीं बल्कि एक फाइटर विमान निकला| जो १९४२ में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था| इस विमान में मौजूद चालक जिसका नाम रोबर्ट एलीओट था, वो दुर्घटना होने से पहले इस विमान से कूद गया था और ये विमान विशाल समुद्र में खो गया था| अब लगभग ६० सालों बाद समुद्र से बाहर आया है|

OMGfacts-Most-Strange-things-found-at-Beach-समुन्द्र

कभी अभिनेत्री तब्बू की साड़ियां प्रेस किया करते थे निर्देशक रोहित शेट्टी 

हजारों जिन्दा बम

वैसे तो बम का नाम सुनते ही अच्छे अच्छे लोगों की हवा निकल जाती है| २०१२ में मैप्लेटोन नामक समुद्री तट को आम जनता के लिए बंद कर दिया, जब उस समुद्री तट पर बने रेत के पहाड़ों के खसकने की वजह से हजारों की संख्या में जिन्दा बम और कई जिन्दा रॉकेट रेत में मिले थे| जांच करने पर पता चला ये जिन्दा बम और रॉकेट द्वितीय विश्वयुद्ध के काल के थे|

OMGfacts-Most-Strange-things-found-at-Beach-समुन्द्र

 

२०० साल पुरानी कब्रे.

वैसे तो कब्रे जमीन के अंदर बनी होती है और वर्षो तक एक ही जगह पर स्थित होती है| मगर सेंट फ्रांसिस्को के एक समुद्री तट पर कुछ अजीब ही हुआ| तेज हवाओं की वजह से हट रही रेत के नीचे २०० साल पुरानी कब्र मिली जो मार्बल और ग्रेनाइट के मिश्रण से बनी हुई थी| यह कब्र डेलिया प्रेस्बी ओलिवर नामक व्यक्ति की थी, जिसकी मृत्यु २६ साल की उम्र में ९ अप्रैल १८९० में हुई थी| इस समुद्री तट पर ऐसी एक नहीं बहोत सारी कब्रे मिली थी, जो २०० साल से भी पुरानी थी| मगर ये कब्रे कहाँ से और कैसे आयी थी इसका कुछ पता नहीं चल पाया था|OMGfacts-Most-Strange-things-found-at-Beach

व्हेल मछली ने बनाया करोड़पति

केन विलमैन नामक एक व्यक्ति जब अपने कुत्ते के साथ इंग्लैंड के मोरेकॉम्बे नामक समुद्री तट पर घूम रहा था, तब उसे एक अजीब से बदबूदार चीज़ मिली, जिसे वो अपने घर ले गया| निरिक्षण करने पर पता चला की वह बदबूदार चीज कुछ और नहीं व्हेल मछली द्वारा की गयी उल्टी थी| इस रबर की तरह नरम पदार्थ को किसी परफ्यूम बनाने वाली कंपनी ने करोड़ों रुपये में इसे खरीद लिया|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘समुन्द्र से मिली ये रहस्यमयी चीजें’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा। 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

ये है वो अजीब जानवर जिनका जिक्र नहीं मिलता किताबों में

Leave a Reply