May 4, 2024

अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे Rishi Kapoor और Neetu Singh

बॉलीवुड अभिनेता Rishi Kapoorऔर अभिनेत्री Neetu Singh ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात छोटी उम्र से कर ली थी। जहां नीतू सिंह ने साल 1966 में फिल्म ‘सूरज’ से बाल कलाकार के रूप में काम किया वहीं अपने पिता और अभिनेता राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में ऋषि कपूरने बाल कलाकार का किरदार निभाया था। मगर ऐसा क्या हुआ था कि फिल्मों में खलनायक की धुलाई करने वाले ऋषि कपूर अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे? चलिए जानते है ये मजेदार किस्सा।

Rishi Kapoor और Neetu Singh

साल 1973 में बतौर अभिनेता ऋषि कपूर ने फिल्म ‘बॉबी’ से अपने करियर की शुरुवात की थी। इसके बाद साल 1974 में ऋषि ने नीतू के साथ फिल्म ‘जहरीला इंसान’ में काम किया।ऋषि , नीतू को सेट पर काफी छेड़ा करते थे, जिससे नीतू बेहद परेशान हुआ करती थी। मगर, यही नोक-झोंक धीरे-धीरे प्यार में बदल गयी।

Rishi Kapoor और Neetu Singh

कुछ ही सालों मेंऋषि कपूरऔर नीतू सिंह बॉलीवुड की वो जोड़ी बन गयी जो 70 के दशक में लोगों के दिलों पर छा गयी थी। आलम ये था कि दर्शकों द्वारा पसंद की गयी इस जोड़ी ने करीब 12 फिल्मों में एक साथ काम किया। Rishi तो फिल्मों में आने के बाद ही लड़कियों के दिलों पर राज करने लगे थे।

Rishi Kapoor और Neetu Singh

इन दोनों के बीच में रोमांस की चर्चाएं साल 1975 में आयी फिल्म ‘खेल खेल में‘ की रिलीज़ के बाद ही शुरू हो गयी थी। इसके बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में ये चर्चा भी होने लगी कि ऋषि और Neetu बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

Rishi Kapoor और Neetu Singh

ऐसे में इन चर्चाओं के चलते ये खबर कपूर खानदान तक भी पहुंच गयी। इस दौरान अभिनेता और Rishi के पिता राज कपूर ने भी ऋषि से कह दिया था कि अगर वो Neetu से प्यार करते है तो शादी कर लें।

Rishi Kapoor और Neetu Singh

फिर क्या था साल 1979 में दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी के दिन एक मजेदार किस्सा हुआ, जिसमें Neetuji और Rishiji अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे।

क्या सरकार जिम्मेदार थी राज कपूर की मौत के पीछे

मशहूर वेबसाइट ‘लहरें’ के मुताबिक़ जहां दुल्हन के रूप में सजी Neetuji अपने भारी लहंगे को संभालने की वजह से बेहोश हो गयी थी। तो वहीँ Rishiji अपने आस-पास इतनी भीड़ देखकर बेहोश हो गए थे। घोड़ी चढ़ने से पहले भी ऋषि कपूर को लगातार चक्कर आ रहे थे।

Rishi Kapoor और Neetu Singh

बता दें कि इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई क्षेत्रों के लोग भी शामिल हुए थे। उस दौर में इनकी शादी को फिल्म इंडस्ट्री की सबसे भव्य शादियों में शुमार किया जाता था।

Rishi Kapoor और Neetu Singh

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे Rishi Kapoor और Neetu Singh’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply