इन देशों के झंडे लगते है एक जैसे, एक नज़र में नहीं होती पहचान

वैसे तो जब भी हम भारतीय अपने देश के तिरंगे को शान से लहराते हुए देखते है, तो हमारे दिल में देशभक्ति और गर्व की भावना उमड़ती है| और हो भी क्यों न? आखिर हमारा तिरंगा भारत की शान है और हम भारतीयों का गुमान है| ठीक इसी तरह ये गुमान हर किसी देश के प्रति, उस देश के नागरिक को होता है| हर देश का झंडा उस देश की पहचान और संस्कृति का प्रतिक होता है|

अलग-अलग संस्कृति होने के बावजूद कुछ देश ऐसे है जिनके झंडे एक दुसरे से काफी मिलते जुलते है| जिनमें इतना बारीक फर्क होता है कि सच्चे से सच्चा देशभक्त भी एक बार चकमा खा जाए| आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के झंडे के बारे में बताने जा रहे है जिनमें काफी समानता है और वो केवल एक प्रिंटिंग मिस्टेक की तरह जान पड़ते है|

देशों के झंडे

रोमानिया और चैड बसीन

ऊंचे पहाड़ और फूलों से भरी वादियों से भरे रोमानिया देश बेहद ही संपन्न देश है और कई कारणों से दुनिया में जाना-माना भी है| यह देश स्पेशल कॉफ़ी से लेकर रंग-बिरंगे कब्रिस्तान और भारी इमारतों को जन्म देने वाला देश है|

वहीँ चैड बसीन, अफ्रीका का एक छोटा सा देश है| यह दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक देश है और इसका तीन-चौथाई एरिया रेगिस्तान से घिरा हुआ है| इस देश में टेलीविज़न से ज्यादा रेडियो सुना जाता है क्यूंकि यहां पर केवल एक ही टेलीविज़न स्टेशन है|

मगर इन दोनों देशों के झंडे की अगर बात करें तो साइज और डिज़ाइन में दोनों एक सामान है, बस अगर दोनों में फर्क है तो वो है रंग का, जो बेहद बारीकी से देखने पर ही पता चलते है|

इंडोनेशिया और मोनाको

इंडोनेशिया एक ऐसा देश है जो सबसे बड़े रफ्लेसिआ नामक फूल, सबसे बड़ी छिपकली कोमोडो ड्रैगन, सबसे बड़ी कोल माईन, सबसे बड़ी ज्वालामुखी झील, सबसे बड़े बुद्धिष्ठ मंदिर, दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी और युवा आबादी का घर है| इतना ही नहीं ये दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश भी है|

वहीँ अगर मोनाको की बात करें तो जितना बड़ा इंडोनेशिया है उतना ही छोटा यह देश है| ये दुनिया का दूसरा सबसे छोटा देश है| ये देश इतना छोटा है कि अगर आप चलकर एक छोर से दुसरे छोर पर जाए तो सफर एक घंटे में ख़त्म हो सकता है| यह देश अनगिनत कसीनो के लिए जाना जाता है|

एक दुसरे से इतने अलग होने के बावजूद इनके झंडों में फर्क बेहद मामूली सा है| रंग और डिजाइन में तो दोनों एक सामान है| अगर फर्क है तो केवल चौड़ाई का, जिसमें इंडोनेशिया का झंडा मोनाको के झंडे से थोड़ा ज्यादा चौड़ा है|

कतर और बहरीन

वैसे तो ये दोनों देश एक दुसरे से महज 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है| इन दोनों देशों के बीच साल 1868 में हुए युद्ध के कारण लोगों में मतभेद हुए| इसके बाद 1936 में भी कुछ शहरों को लेकर एक बार फिर विवाद होने लगे| साल 2014 में कतर द्वारा GCC एग्रीमेंट का पालन नहीं करने की वजह से बहरीन ने कतर से मतभेद कर लिए और साल 2017 में दोनों देशों के बीच सारे राजकीय रिश्ते तोड़ दिए|

इतने सारे मतभेदों के चलते इन दोनों देशों के बीच आज तक कभी इनके झंडों को लेकर कभी जंग नहीं हुई| इनके झंडों को अगर थोड़ी दूरी से देखें तो दोनों की डिज़ाइन एक सामान है| अगर कोई फर्क है तो सिर्फ रंगों का, जिसमें बहरीन का झंडा लाल रंग का है वहीँ कतर का झंडा मरून रंग का है|

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया

इन दोनों देशों की क्रिकेट टीम और इनके देशों की सुंदरता का कोई मुकाबला नहीं कर सकता| जिसमें न्यूजीलैंड देश की 5 प्रतिशत आबादी इंसानों की है और बाकी जानवरों की| यह दुनिया का तीसरा ऐसा देश है जहां दो-दो राष्ट्रगीत गाये जाते है|

न्यूजीलैंड से करीब 4000 किलोमीटर की दूरी पर ऑस्ट्रेलिया स्थित है, जो दुनिया का सबसे बड़ा आयलैंड है| इस देश को इनकी क्रिकेट टीम और कंगारूओ ने अपनी एक अलग पहचान दी है|

दोनों देशों के झंडों में केवल एक ही फर्क है जो कभी-कभी करीब से देखने पर भी पता नहीं चल पाते है| जिसमें ऑस्ट्रेलिया के झंडे में कुल 6 सफ़ेद सितारे है तो न्यूजीलैंड के झंडे में केवल 4 सफ़ेद रंग के बॉर्डर वाले लाल सितारे मौजूद है|

नाइजर और इंडिया

नाइजर को दुनिया की सबसे गरम जगह और सबसे गरीब देशों में गिना जाता है| इस देश को फ्राइंग पैन ऑफ़ वर्ल्ड के नाम भी जाना जाता है| यह अफ्रीकन देश करीब 90 प्रतिशत रेगिस्तान से घिरा हुआ है| इतना बड़ा रेगिस्तान होने के बावजूद नाइजर में दुनिया की तीसरी सबसे लंबी और दुनिया की सबसे साफ़ नदी के लिए भी जाना जाता है|

भारत दुनिया का 7 वां सबसे बड़ा और सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है| दुनिया की उन्नति में भी भारत देश का सबसे बड़ा योगदान है| शुन्य का आविष्कार करने वाले भारत देश ने चांद पर पानी की खोज के साथ-साथ सबसे पहले हीरों की खदान खोदने का काम भी किया है|

दोनों देश जितने एक-दुसरे से अलग है उनके झंडे उतने ही एक समान है| नाइजर का झंडा भारत देश की ही तरह तिरंगा है| इन दोनों देशों के झंडों में केवल एक फर्क है, जहां भारत के झंडे में अशोक चक्र है वहीँ नाइजर के झंडे के बीचोबीच एक केसरी रंग का गोला मौजूद है|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Death Valley Sailling Stone – अपने आप चलते है यहाँ के पत्थर

James Harrison blood donor – इस इंसान ने अपने जीवन में २४ लाख बच्चों की बचायी है जान

टायटेनम – दुनिया का सबसे बड़ा फूल, देखने के लिए बंद करनी पड़ती है नाक

दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल

अजब-गजब परंपरा – यहाँ बहन बनती है दूल्हा – शादी करके घर लाती है अपनी भाभी

Leave a Reply