अजीब है Duniya Ke Sabse Chote आकार के ये जानवर

इस दुनिया में आपने भालू, चीता और हाथी जैसे कई जानवर देखें होंगे, जो साइज में बड़े आकार के होते है| लेकिन क्या आपने ऐसे जानवर देखें है जिनकी लंबाई और ऊँचाई को इंच में मापा जा सकता है| तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ Duniya Ke Sabse Chote जानवरों के बारे में बताते है|

smallest-animals-in-the-world-duniya-ke-sabse-chote-aakar-ke-jaanwarमिनी ऐचर हॉर्स (घोडा)

सामान्य घोड़ों से बहुत ही ज्यादा छोटे और हल्के आकार का ये घोड़ा पूरी दुनिया के घोड़ों में सबसे छोटी नस्ल का है| इन्हें फेलबेला पोनी के नाम से भी जाना जाता है| ये घोड़े खासकर अर्जेंटीना में पाए जाते है|
smallest-animals-in-the-world-duniya-ke-sabse-chote-aakar-ke-jaanwar
इस घोड़े की ऊँचाई महज डेढ़ फुट और वजन करीब 21 किलो तक होता है| इस नस्ल के और भी घोड़े दुनिया में है| ये नस्ल बच्चों में काफी लोकप्रिय है|

smallest-animals-in-the-world-duniya-ke-sabse-chote-aakar-ke-jaanwar

पिग्मी मार्मोसेट (बन्दर)

दक्षिण अमेरिका के पक्षिम बेसिन में पाए जाने वाला यह बन्दर, दुनिया का सबसे छोटा बन्दर है| ये बन्दर जब पैदा होता है तब इसकी लंबाई आपकी हाथ की एक ऊँगली से भी काफी छोटी होती है|
यह जानवर ज्यादा से ज्यादा 7 इंच तक ही बढ़ता है और इनका वजन करीब 100 ग्राम तक होता है| करीब 8 इंच लंबी पूँछ वाले ये बन्दर दिखने में बेहद सीधे सादे दिखाई पड़ते है| ये बन्दर थोड़ा गुस्सैल मिजाज के और काफी समझदार होते है|

smallest-animals-in-the-world-duniya-ke-sabse-chote-aakar-ke-jaanwar
दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता – Smallest Dog

पुएर्तो रीको नामक जगह पर दुनिया के सबसे छोटे आकार के इस कुत्ते का नाम मिली है| यह कुत्ता चिहुआहुआ प्रजाति का कुत्ता है| मिली नामक इस कुत्ते की ऊंचाई महज 3.8 इंच है और वजन सिर्फ 500 ग्राम है|
smallest-animals-in-the-world-duniya-ke-sabse-chote-aakar-ke-jaanwarआपको बता दें कि जब मिली ने जन्म लिया था तो ये इतने छोटे आकार का था कि एक चम्मच में भी समा जाता था और अब किसी लेडीज पर्स, जूते और कोर्ट की जेब में आसानी से समा जाता है| इतना ही नहीं मिली के इस साइज की वजह से इसका नाम गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है|

smallest-animals-in-the-world

पिग्मी जेरबोआ (चूहा)

दुनिया में सबसे छोटे इस चूहे का नाम है पिग्मी जेरबोआ है, जिन्हें रोडेंट भी कहा जाता है| ये चूहे केवल रेगिस्तानी इलाकों में ही पाए जाते है|
smallest-animals-in-the-world
करीब 3 इंच लंबी पूँछ वाले इन चूहों के पूरी तरह से बढ़ने के बाद भी इनकी लंबाई केवल पौने दो इंच तक ही होती है|
अगर ये अपने दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाए तो कंगारू के वंश के नज़र आते है| इनके पैर भी कंगारुओं की तरह होते है| उछलने में माहिर ये चूहे लगभग 2 साल तक ही जीते है|

smallest-animals-in-the-worldब्रुक्सिया माइक्रा (गिरगिट)

दुनिया के सबसे छोटे गिरगिट के रूप में जाने जाना वाला यह जीव मेडागास्कर में पाया जाता है| इस गिरगिट की लंबाई करीब 1 इंच तक ही होती है और वजन महज 0.20 ग्राम तक होता है|
smallest-animals-in-the-worldसाल 2012 में फ्रैंक ग्लॉ के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की एक टीम के साथ मेडागास्कर के जंगलों में इस जीव को खोजा गया था|
जमीन पर पत्तों के बीच रहने वाला यह जीव केवल चींटियों का ही भक्षण करता है|

बौनों के गाँव का रहस्य जो अब तक नहीं है सुलझा

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी जरूर बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

अजब-गजब – ऐसा शहर जहां की घड़ियों में नहीं बजते है १२ 

Agra Fort – भारत के इस किले में कभी हुआ करता था कोहिनूर हीरा

History of Burj Khalifa – ऐसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत

Leave a Reply