June 3, 2023

Black Diamond Apple – इस जगह उगता है ये काला सेब

Black Diamond Apple – इस जगह उगता है ये काला सेब

फलों में आपने काला जामुन और काला अंगूर तो जरूर खाया होगा, मगर क्या आपने कभी काला सेब खाया है? ये सवाल थोड़ा अटपटा सा लगता है क्यूंकि सेब काला कैसे हो सकता है वो तो लाल होता है| लेकिन मजेदार बात ये है कि अंगूर और जामुन की तरह सेब भी काला होता है, जिसे Black Diamond Apple कहा जाता है| तो चलिए हम आपको बताते है इस काले सेब के बारे में|

Black Diamond Apple

Black Diamond Apple

हम सभी ने सेब तो खाया ही है और बाज़ार में सेब की कई सारी वेराइटियां देखने को मिल भी जाती है| जैसे ग्रीन एप्पल, फुजी एप्पल वगैरह-वगैरह| इनके नाम गिनते-गिनते समय निकल जाएगा| इनमे से कई सेब लाल, हरा और हल्का पीले रंग में पाए जाते है| मगर आपने काले रंग के सेब के बारे में शायद ही सुना होगा|

Himalayan Cliff – शराब से भी ज्यादा नशीला है ये Laal Himalayan Cliff Shahad

गहरे बैंगनी रंग के इस सेब को Black Diamond Apple भी कहा जाता है| यह दुर्लभ सेब बहुत कम जगहों पर पाया जाता है| तिब्बत की पहाड़ियों पर उगाये जाने वाला यह सेब देखने में बेहद ही अद्भुत है|

Black Diamond Apple

समुद्रतल से लगभग 3100 मीटर की ऊँचाई पर इस सेब की खेती की जाती है| आपको बता दें कि बहुत कम पाए जाने वाले इस सेब के बारे में इंटरनेट भी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाती है| जितनी ऊँचाई पर इस सेब को उगाया जाता है, उस जगह का तापमान दिन और रात में अलग-अलग होता है| दिन में मिलने वाली ढेर सारी अल्ट्रा वॉयलेट किरणों की वजह से इन सेबों का रंग बैगनी हो जाता है|

Black Diamond Apple

बता दें कि इन सेबों की खेती का काम साल 2015 से ही शुरू किया गया है| मगर तीन सालों में अभी तक इसकी खेती बहुत बढियाँ नहीं हुई है| इन सेबों की सबसे अधिक बिक्री बीजिंग, शंघाई, गुआंगजो और शेन्ज़ेन के बाज़ारों में है| इस एक सेब की कीमत करीब 500 रुपये तक है|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

अगर आप भी अपने बगीचे में इस Black Diamond Apple के पेड़ लगाना चाहते है तो इसके बीज नीचे दिए लिंक पर उपलब्ध है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Coober Pedy – जमीन के नीचे बसा है ये गाँव, जो है बेहद खूबसूरत
Solothurn City – ऐसा शहर जहां की घड़ियों में नहीं बजते है 12
Duniya Ke 5 Sabse Khatarnak Raaste – यहाँ सफर सुहाना नहीं  डरावना होता है
दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान
अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

Leave a Reply