Skip to content

इस गाँव में होती है सांपों की खेती , पैदा होते है हर साल लाखों सांप

वैसे तो एक किसान सिर्फ खाने की चीजों की खेती करता है| मगर क्या आपने सुना है कि सांपों की खेती भी की जाती है? जी हां, आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां एक किसान ने सांपो की खेती का सिलसिला शुरू किया था और आज गांव का हर व्यक्ति यह काम कर रहा है| चलिए विस्तार में जानते है|

saanpon ki kheti - सांपों की खेती

यहाँ होती है सांपो की खेती

चीन के जिसीकियाओं नामक इस गांव में करीब 30 लाख से भी अधिक सांपों को पाला जाता है| पूरी दुनिया में इसे ‘स्नेक फार्मिंग’ के नाम से जाना जाता है| स्नेक फार्मिंग ही इस गांव में रहने वाले की कमाई का एक जरिया है|

saanpon ki kheti

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव की कुल आबादी करीब 1 हजार लोगों की है| इस गांव में पाले जाने वाले सांपों में किंग कोबरा, अजगर और जहरीले वाइपर सांप के साथ कई जहरीले सांपों को पाला जाता है| इस गांव को पहले मुख्य रूप से हांग्जो पर्वत और चाय, जुट तथा कपास के उत्पादन के लिए जाना जाता है| लेकिन अब इसकी पहचान स्नेक फार्मिंग है|

कैसे हुई की सांपो की खेती की शुरूवात

इस गांव में स्नेक फार्मिंग की शुरुवात गांव के ही एक किसान यांग हॉन्गचेन ने की थी| इनके मुताबिक युवावस्था में बीमार पड़ने पर खुद के इलाज के लिए उन्होंने एक जंगली सांप पकड़ा था और कारोबार की शुरुवात की थी| सांप से जब उनकी आमदनी बढ़ने लगी तो गांव के दूसरे किसानों ने भी ये तरीका अपनाया|

saanpon ki kheti

इस गांव में करीब 100 से अधिक स्नेक फार्म है, जहां सांपों को लकड़ी और शीशे के छोटे-छोटे बक्सों में रखा जाता है| इन सांपों को एक जगह से दूसरी जगह प्लास्टिक के थैलों में भरकर ले जाया जाता है|

यहां के लोग सांपों के अंगों को बाजार में बेचकर अच्छे-खासे पैसे कमा लेते है| सांपों के वयस्क होने के बाद इनका जहर निकाला जाता है, जिसकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है| जिसके बाद सांपों को बूचड़ खाने ले जाकर उनके अंग बेच दिए जाते है| बता दें कि चीन में सांप के मीट को बड़े चाव से खाया जाता है| चीन में ऐसा माना जाता है कि सांप से बना सूप इम्यून सिस्टम के लिए बहुत लाभदायक होता है|

saanpon ki kheti

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी इस गाँव में होती है सांपों की खेती, पैदा होते है हर साल लाखों सांप’
अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

इस गाँव में होती है सांपों की खेती , पैदा होते है हर साल लाखों सांप – Tweet This Article

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

सांपों की खेती
सिर्फ नाम से है सत्यानाशी, खाएं तो दूर करता है 7 रोगजमीन के नीचे मौजूद है दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलेंघर का लकड़ी का मंदिर शुभ है या अशुभतुलसी की सूखी लकड़ियों से घर में होगा माता लक्ष्मी का वासघर में सफ़ेद शिवलिंग क्यों रखना चाहिए