November 30, 2023

यह पेड़ है सांप से भी ज्यादा जहरीला, छूने से हो सकती है मौत

यह पेड़ है सांप से भी ज्यादा जहरीला, छूने से हो सकती है मौत

आमतौर पर एक पेड़ पर्यावरण को हरा-भरा रखने के साथ-साथ वातावरण में ऑक्सीज़न और कार्बनडाय ऑक्साइड को बैलेंस बनाने में एक अहम किरदार निभाते है| इसके अलावा हमारे लिए खाने की व्यवस्था भी इन्हीं पेड़-पौधों से होती है| मगर क्या कोई ये सोच भी सकता है कि कोई पेड़ सांप से भी ज्यादा जहरीला हो सकता है, जिसके छूने मात्र से इंसान की मौत तक हो सकती है|

सांप से भी ज्यादा जहरीला

सांप से भी ज्यादा जहरीला – Killer Tree – Hogweed 

प्रकृति में इस तरह के पेड़-पौधें है, जिनमे से कुछ हमें फल, सब्जियां और जीवन की जरुरत में लगने वाली कई चीजों सामानों को बनाने में लाभदायक होते है| लेकिन कुछ पेड़-पौधें हमारे लिए नुकसानदायक भी होते है|
गाजर घास की प्रजाति का यह पौधा जिसे Hogweed (होगवीड) कहा जाता है| यह पौधा ज्यादा बड़ा नहीं होता, मगर खतरनाक इतना होता कि सबसे जहरीले सांप कोबरा का जहर भी इसके आगे फीका पड़ता है|

Bulldog Ant – इस चींटी के काटने से होती है इंसान की मौत

यह जहरीला पौधा Killer Tree के नाम से भी मशहूर है और इसका वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है| यह पेड़ उन पेड़ों में से है जिन्हें छूने भर से ही इंसान की मृत्यु हो सकती है|
होगवीड पौधा न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैंड, वाशिंगटन, मिशिगन और हैमशायर में पाया जाता है| इस पौधे को छूने भर से हाथों पर छाले और फफोले पड़ जाते है| बाद में इनमे मवाद भर जाता है|
ऐसा कहा जाता है कि कभी-कभी इसे छूने के 48 घंटों के अंदर ही इसका खतरनाक असर शुरू होता है और लोगों को ठीक होने में कई साल का वक्त लग जाता है|
दरअसल, इस पौधे के अंदर सेसाइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक एक रसायन पाया जाता है| यह रसायन सांप के जहर से भी खतरनाक माना जाता है| अगर आपने इस पौधे को सहला भी लिया तो कुछ ही घंटो में आपको जलन महसूस होना शुरू होगी और यदि आप धुप में गए तो परिणाम और भी भयंकर हो जाते है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी जरूर बताएं|

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.