December 1, 2023

Duniya Ka Sabse Khatarnak Chidiyaghar , यहाँ जानवर नहीं इंसान रहते है पिंजरे में

Duniya Ka Sabse Khatarnak Chidiyaghar , यहाँ जानवर नहीं इंसान रहते है पिंजरे में

वैसे तो आमतौर पर हम सभी ने चिड़ियाघर देखें होंगे| जहाँ जानवरों को पिंजरे में बंद करके रखा जाता है और लोग पिंजरे के बाहर खड़े रहकर जानवर को देखा करते है| मगर आज हम आपको एक ऐसे चिड़ियाघर के बारे में बताने जा रहे है, जहाँ जानवर नहीं बल्कि इंसानों को पिंजरे में रहना पड़ता है और जानवर खुलेआम बाहर घूमते है| जिसे Duniya Ka Sabse Khatarnak Chidiyaghar कहा जाता है|

humans-are-caged-so-that-animals-can-roam-freely-in-lehe-ledu-wildlife-zoo-of-china-Duniya Ka Sabse Khatarnak Chidiyagharचीन के चौगक्विंग शहर में लेहे लेदु वाइल्डलाइफ ज़ू (Lehe Ledu Wildlife Zoo) नामक एक ऐसा अनोखा चिड़ियाघर है| जहाँ इंसान पिंजरे में रहकर जानवरों को देखते है|
ये पिंजरा देखने में इतना मजबूत तो नहीं दिखाई देता लेकिन खतरनाक होने के बावजूद लोग यहाँ आते है और खुद अपने हाथों से इन जानवरों को खाना भी खिलाते है|

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

इस चिड़ियाघर में अलग-अलग देशों से भारी मात्रा में पर्यटकों का आना लगा रहता है| साल २०१५ के बाद से इस चिड़ियाघर को स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए खोला गया है|
humans-are-caged-so-that-animals-can-roam-freely-in-lehe-ledu-wildlife-zoo-of-china-Duniya Ka Sabse Khatarnak Chidiyaghar
यहाँ इंसानों से भरे पिंजरों को जानवरों के आस-पास ले जाया जाता है, ताकि शिकारी जानवर इतने सारे शिकार को देखकर ललचाये और पर्यटकों को इन्हें और नजदीक से देखने का मौका मिल सके| ऐसे में शिकारी जानवर कभी-कभी पिंजरे के ऊपर भी चढ़ जाते है|
humans-are-caged-so-that-animals-can-roam-freely-in-lehe-ledu-wildlife-zoo-of-china-Duniya Ka Sabse Khatarnak Chidiyaghar
इस चिड़ियाघर के संरक्षकों का कहना है कि हम अपने दर्शकों को सबसे अलग और रोमांचकारी अनुभव करवाते है| जब कोई जानवर आप पर हमला करता है और पीछा करता है, तो उस वक़्त कैसा महसूस होता है, ये हम दर्शकों को बताना चाहते है|

Ramree Island – 980 सैनिकों को खा गए मगरमच्छ, गिनिस बुक में दर्ज है ये हादसा

इस चिड़ियाघर में सुरक्षा को लेकर काफी सावधानियां भी बरतनी पड़ती है| पर्यटकों को पहले से ही संभावित खतरों के बारे में सावधान कर दिया जाता है| उनकी अंगुलिया किसी जानवर का खाना ना बन जाए इसीलिए उन्हें अपनी अंगुलियों को हमेशा पिंजरे में रखने की हिदायत दी जाती है|

ये है दुनिया के सबसे अजीब और विचित्र रेस्टोरेंट

चिड़ियाघर में यहाँ देखने के लिए खतरनाक जानवरों में शेर, बंगाल टाइगर, सफ़ेद बाघ और भालू जैसे जानवर शामिल है, जिन्हें आप अपने हाथों से भोजन करा सकते है|
बता दें कि सुरक्षा को मद्देनज़र रखते हुए यहाँ कई कैमरे लगाए गए है और खतरे की स्थिति में ५ से १० मिनिट के अंदर मदद पहुंचाई जाती है|
humans-are-caged-so-that-animals-can-roam-freely-in-lehe-ledu-wildlife-zoo-of-china
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल

हरनाम कौर – महिलाओं के लिए मिसाल है दाढ़ी-मूंछ वाली ये लड़की

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.