शलमाला नदी – यहाँ एक साथ बने है हजारों शिवलिंग

कर्नाटक के सिरसी नामक शहर में शलमाला नदी बहती है| यह नदी अपने आप में खास है क्यूंकि इस नदी में एक साथ हजारों शिवलिंग बने हुए है| ये सभी शिवलिंग नदी की चट्टानों पर बने हुए है| यहाँ की चट्टानों के साथ-साथ नदी, सांप और भगवान् शिव के प्रियजनों की भी आकृतियाँ बनी हुई है| हजारों शिवलिंग एक साथ होने की वजह से इस स्थान का नाम सहस्रलिंग पड़ा|
thousand-of-shivlinga-in-shalmala-nadi

मान्यताओं के अनुसार १६ वीं सदी में सदाशिवाराय नाम के एक राजा थे| वे भगवान शिव के बड़े भक्त थे| शिवभक्ति में डूबे रहने की वजह से वे भगवान शिव की अद्भुत रचना का निर्माण करवाना चाहते थे| इसीलिए राजा सदाशिवाराय ने शलमाला नदी के बीच भगवान शिव और उनके प्रियजनों की हजारों आकृतियां बनवा दी|

thousand-of-shivlinga-in-shalmala-nadi

नदी के बीच में स्थित होने की वजह से सभी शिवलिंगों का अभिषेक और कोई नहीं, बल्कि खुद शलमाला नदी के द्वारा किया जाता है|

Gitarama Central Jail – दुनिया की सबसे खतरनाक जेल

thousand-of-shivlinga-in-shalmala-nadi

वैसे तो इस अद्भुत नज़ारे को देखने के लिए यहाँ पर रोज ही अनेक भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन शिवरात्रि व श्रावण के सोमवार पर यहाँ भक्त विशेष रूप से आते है| यहाँ पर आकर भक्त एक साथ हजारों शिवलिंगों के दर्शन और अभिषेक का लाभ उठाते है|

thousand-of-shivlinga-in-shalmala-nadi

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इस लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में लिखकर इसके बारे में लोगों को भी बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply