June 4, 2023

Gate To Hell – नरक का दरवाजा स्थित है इस मंदिर के पीछे

Gate To Hell – नरक का दरवाजा स्थित है इस मंदिर के पीछे

दुनिया में हर धर्म में स्वर्ग और नर्क का जिक्र होता है और ऐसा कहा जाता है कि स्वर्ग का मतलब वह स्थान जहाँ मृत्यु के बाद अच्छी आत्माएं जाती है और नर्क का मतलब वह स्थान जहाँ मृत्यु के बाद बुरी आत्माएं जाती है| जहाँ नर्क में पापी इंसानों को यातनाएं भोगने के लिए भेजा जाता है, वहीँ पुण्यात्माओं को स्वर्ग का सुख भोगने के लिए भेजा जाता है| आज हम आपको जिस मंदिर के बारे में बताने जा रहे है उसे Gate To Hell (नर्क का दरवाजा) कहा जाता है| चलिए विस्तार में जानते है|

mysterious-gate-to-hell-in-turkeyदक्षिणी तुर्की के हीरापोलिस शहर में स्थित इस मंदिर को Gate To Hell के नाम से जाना जाता है| दरअसल, पिछले कई सालों से यहाँ लगातार रहस्यमयी मौतें हो रही थी| इस मंदिर के संपर्क में आते ही पशु-पक्षी तक मर जाते थे| ऐसा कहा जाता था कि इन पशु-पक्षियों की मौतें यूनानी देवता की जहरीली सांसों की वजह से हो रही है|

बौनों के गाँव का रहस्य जो अब तक नहीं है सुलझा

आपको बता दें कि ग्रीक रोमन काल में भी मंदिर के आसपास जाने वाले लोगों का सर कलम कर दिया जाता था| जिसकी वजह से उस समय भी लोग इस जगह पर जाने से डरते थे|

mysterious-gate-to-hell-in-turkeyवैज्ञानिकों की खोज के बाद इस जगह पर होने वाली मौतों के पीछे के रहस्य को सुलझा लिया गया| वैज्ञानिकों के मुताबिक इस मंदिर के नीचे से लगातार कार्बनडाय ऑक्साइड गैस का रिसाव हो रहा है|

mysterious-gate-to-hell-in-turkeyअध्यन के मुताबिक इस प्लूटो मंदिर के नीचे बनी गुफा में कार्बनडाय ऑक्साइड बहुत बड़ी मात्रा में पाई गयी है| ये गैस इस जगह पर ९१ प्रतिशत तक मौजूद है| इस गुफा से आश्चर्यजनक रूप निकल रही भाप की वजह से वहां आने वाले कीड़े-मकोड़े और पशु-पक्षी मारे जाते है| ग्रीक भूशास्त्री स्ट्राबो भी इस जगह को जानलेवा मानते है|

mysterious-gate-to-hell-in-turkeyदोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट ‘Gate To Hell – नरक का दरवाजा स्थित है इस मंदिर के पीछे’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर करें और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को बताएं|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

History of Burj Khalifa – ऐसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत

Leave a Reply