ये है दुनिया के सबसे अनोखे सिनेमाघर
इस अनोखी दुनिया में आपने कई अनोखी चीजों के बारे में सुना या फिर देखा जरूर होगा| आज हमारी list में दुनिया के सबसे अनोखे सिनेमाघर है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे और जो अपनी अनोखी बनावट और सुविधाओं के लिए काफी मशहूर भी हुए है| तो चलिए देर किस बात की, जानते है इन अनोखे सिनेमाघरों के बारे में|
आयनॉक्स थिएटर, वड़ोदरा
भारत में गुजरात के वड़ोदरा स्थित रिलाइंस मॉल में इस थिएटर के अंदर दर्शकों को आलिशान बिस्तर पर लेटकर फ़िल्में देखने का मौका मिलता है| इसकी प्रत्येक बिस्तरनुमा सीट पर दो लोग लेटकर फ़िल्में देख सकते है|
इस थिएटर में फिल्म देखने के लिए प्रति व्यक्ति को करीब 800 रुपये तक खर्च करने होते है| थिएटर का संचालन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कंपनी आयनॉक्स लेजर लिमिटेड करती है|
ओलम्पिया थिएटर, ग्रीस
इस सिनेमाघर के अंदर दर्शकों को आलिशान बिस्तर पर दो लोगों को लेटकर फ़िल्में देखने का मौका मिलता है| आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सबसे पहले साल 1910 में ओलम्पिया थिएटर का डिजाइन आर्किटेक स्टेवरोस क्रिस्टीडीस ने किया था और वर्तमान में इसे साल 1950 में डिजाइन किया गया था|
साई-फाई डाईन- इन थिएटर, ऑरलैंडो, अमेरिका
अमेरिका स्थित इस सिनेमाघर में लगी कुर्सियों का आकर एक मोटरकार की तरह है| इसमें बैठकर आप न सिर्फ फिल्म देख सकते है बल्कि लंच या फिर डिनर भी मंगवा सकते है|
हॉट ट्यूब सिनेमा, लंदन
यह सिनेमाघर बाकी के सिनेमाघरों से काफी अलग है, क्यूंकि इस दुनिया के सबसे अनोखे सिनेमाघर में न तो सोने के लिए पलग है और न ही बैठने के लिए कोई कुर्सी| इस सिनेमाघर में तब बने हुए है, जिसमे पानी भरा रहता है| आप इनमे अपने दोस्तों के साथ बैठकर फिल्म देखने का और खूब सारी ड्रिंक्स लेने का मजा उठा सकते है, जिस पर कोई पाबन्दी नहीं है|
मूवी थिएटर इन पेरिस
पेरिस का यह सिनेमाघर दुनिया के ख़ास सिनेमाघरों में गिना जाता है| समुन्द्र के बीच में किसी नांव में बैठकर फिल्म देखना भी शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा| मगर इस सिनेमाघर में नांव में बैठकर फिल्म देखने का मजा उठाया जा सकता है| यह एक थ्री डी सिनेमाघर है, जिसमे फिल्म देखने से पहले सभी को चश्मा पहनना होता है|
इलेक्ट्रिक सिनेमा, नोटिंग हिल, लंदन
इस सिनेमाघर की ख़ूबसूरती देखते ही बनते है| जहाँ आलिशान पलंग के साथ-साथ आलिशान कुर्सियों के बगल में छोटे-छोटे लैंप लगे हुए है|
न्यूपोर्ट अल्ट्रा सिनेमा, न्यूपोर्ट सिटी
यह शानदार सिनेमाघर पूरी तरह से थ्री डी टेक्नोलॉजी पर आधारित है| इस सिनेमाघर में कुल 80 सीटें है| यहाँ ज्यादातर कपल्स जाते है, जिनकी प्राइवेसी का भी पूरा ख्याल रखा जाता है|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई
हाथी के लीद से बनती है Duniya Ki Sabse Mehangi Coffee