May 5, 2024

Top 5 Most Ugliest Flowers – दुनिया के 5 सबसे गंदे फूल

Top 5 Most Ugliest Flowers – दुनिया के 5 सबसे गंदे फूल

वैसे तो फूल खूबसूरती की मिसाल माने जाते है मगर, बहुत से फूल ऐसे भी हैं जो इतने बदसूरत हैं कि आप उन्हें देखना भी नहीं पसंद करेंगे. आज हम उन्हीं कुछ Most Ugliest Flowers के बारे में आपको बताने जा रहे हैं|

Most Ugliest Flowers
Most Ugliest Flowers

कैलिफोर्निया पिचर प्लांट (Darlingtonia californica)

कीड़े-मकौड़ों को खानेवाला ये एक कार्नीवोरस पौधा है| ये फूल अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया इलाके में पाया जाता है, जिसे कैलिफोर्निया पिचर प्लांट कहते या फिर कोबरा प्लांट भी कहते है क्योंकि इसका आकार किंग कोबरा जैसा लगता है|

Most Ugliest Flowers
Most Ugliest Flowers

स्नैपड्रेगन फूल (Snapdragon flower)

स्नैपड्रेगन फूल या ड्रैगन स्कल फूल को ये नाम इसके लुक के कारण मिला है| फूल के बीज की जो फली होती है, उसमें से जब बीज निकल जाता है तो ये फूल किसी ड्रैगन के चेहरे की तरह नजर आता है| और फिर इंसानी खोपड़ी की तरह नजर आने लगता है|

Most Ugliest Flowers
Most Ugliest Flowers

गैस्ट्रोडिया एग्नीसेलस (gastrodia agnicellus)

मैडगास्कर के जंगल में दुनिया का सबसे भद्दा ऑर्चिड फूल 2020 में मिला था| साइंटिस्ट्स के मुताबिक ये ऑर्चिड की एक नई किस्म की नसल थी| वैज्ञानिकों ने गैस्ट्रोडिया एग्नीसेलस को दुनिया का सबसे गंदा दिखने वाला ऑर्चिड फूल बताया था|

Most Ugliest Flowers
Most Ugliest Flowers

जायंट पदमा (giant padma)

सुमात्रा के रेनफॉरेस्ट इलाकों में पाए जानेवाले इस पौधे को जायंट पदमा कहते हैं| ये एक परजीवी पौधा है, इस पौधे में कोई तना, पत्तियां या जड़ें नहीं होती हैं| रैफलेसिया अर्नोल्डी नामक इसके फूल देखने में बेहद गंदे होते हैं और परागन या पॉलीनेशन करने के लिए ये कीड़ों को बेहद गंदी गंध से अपनी ओर आकर्षित करते हैं|

Most Ugliest Flowers
Most Ugliest Flowers

स्वाएनसोना फॉर्मोसा (swainsona formosa)

ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले इस विचित्र फूल का नाम स्वाएनसोना फॉर्मोसा है| ये फूल राजमे की तरह के फल देता है| वैज्ञानिकों के मुताबिक ये मटर और राजमे की नस्ल का फूल है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply