June 7, 2023

मोनोलिथ – दुनिया में कई जगह देखा गया है ये रहस्यमयी खम्बा

दुनियाभर में सुर्खियां बना धातु का रहस्‍यमय खंभा मोनोलिथ (Monolith) अब अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिखाई दिया है। स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक धातु का यह खंभा कैलिफोर्निया में पाइन पहाड़ के ऊपर पाया गया है। इस पहाड़ के ठीक पास में अतासकाडेरो कस्‍‍बा स्थित है।
what-is-monolith-why-they-appearing-around-the-world-what-is-monolith-in-hindi-monolith-appearance-मोनोलिथ-दुनिया-में-कई-जगहसोशल मीडिया पर इन दिनों Monolith नाम का शब्द बहुत चर्चा में है। मोनोलिथ(Monolith) का मतलब होता है पत्‍थर या धातु से बना बहुत बड़ा खंभा। असल में पिछले कुछ दिनों में अमेरिका, उताह रेगिस्तान, उत्तरी रोमानिया में मेटल Monolith दिखाई दिए हैं। अब यूके में भी धातु का एक रहस्यमयी खम्बा दिखा है। जो ऑफ व्हाइट रंग का बहुत चमकीला है। यूके में देखे गए मोनोलिथ(Monolith) की तस्वीरें सोसल मीडिया पर वायरल हो रही है। कई दिनों से अलग-अलग देशों में दिखने वाला ये मोनोलिथ(Monolith) पहेली बनी हुई। तो आइए जानते हैं कि ये Monolith का पूरा रहस्य क्या है?

what-is-monolith-why-they-appearing-around-the-world-what-is-monolith-in-hindi-monolith-appearance-मोनोलिथ-दुनिया-में-कई-जगहकॉलिंस डिक्शनरी के अनुसार, एक मोनोलिथ पत्थर का एक बहुत बड़ा सीधा टुकड़ा होता, विशेष रूप से एक जिसे प्राचीन काल में रखा गया था”। Stonehenge को पृथ्वी पर Monolith के संग्रह का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण कहा जा सकता है।

पहली बार अमेरिका में दिखा मोनोलिथ

पहली बार इसे अमेरिका में देखा गया था। जब उताह रेगिस्तान में एक हेलीकॉप्टर चालक दल ने 18 नवंबर को इसे देखा। हेलीकॉप्टर चालक को दूर से देखकर ये एक अजीब मूर्ति सा लगा।
what-is-monolith-why-they-appearing-around-the-world-what-is-monolith-in-hindi-monolith-appearance-मोनोलिथ-दुनिया-में-कई-जगह

उताह रेगिस्तान के बाद ये मोनोलिथ(Monolith) गायब हो गया। उसके कुछ दिन बाद इसी तरह के मोनोलिथ(Monolith) को रोमानिया की पहाड़ों में देखा गया। लगभग 4 मीटर लंबी इस मोनोलिथ की कुछ तस्वीरें बीते महीने सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। स्थानीय समाचार आउटलेट की ओर से नेम्ट क्षेत्र में इसे प्रकाशित भी किया गया था।

what-is-monolith-why-they-appearing-around-the-world-what-is-monolith-in-hindi-monolith-appearance-मोनोलिथ-दुनिया-में-कई-जगह

दुनिया के ३० अलग-अलग शहरों में दिखाई देने के बाद अब मोनोलिथ(Monolith) भारत में भी आ चुका है। यह स्ट्रक्चर अहमदाबाद के थलतेज इलाके में स्थित सिम्फनी पार्क में लगा है। इसे मिस्ट्री मोनोलिथ भी कहा जाता है। इसकी ऊंचाई 6 फीट से ज्यादा है. हालांकि, इसे जमीन में गाड़ने के कोई निशान नहीं दिख रहे हैं. दिलचस्प बात ये हे कि यहां काम करने वाले माली को इसके बारे में कुछ नहीं पता।

what-is-monolith-why-they-appearing-around-the-world-what-is-monolith-in-hindi-monolith-appearance

माली आसाराम बताते हैं कि वो एक साल से यहां काम कर रहे हैं। आसाराम का कहना है कि जब वो यहां से शाम को अपने घर गए तब पार्क में यह स्ट्रक्चर नहीं था। सुबह वापस ड्यूटी पर आए तो ये स्टील का स्ट्रचर यहां पर दिखा। फिर उन्होंने गार्डन मैनेजर को इसकी जानकारी दी। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह मोनोलिथ(Monolith) कहां से आया।

what-is-monolith-why-they-appearing-around-the-world-what-is-monolith-in-hindi-monolith-appearance

त्रिकोण स्टील के स्ट्रक्चर के ऊपर कुछ नंबर भी लिखे गए हैं। पार्क में आने वाले लोग इसे काफी उत्सुकता से देख रहे हैं। इसके साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं। इस स्टील के मोनोलिथ(Monolith) के एकदम ऊपर एक सिम्बल भी बना हुआ है। मोनोलिथ को लेकर कई लोग इसे मिस्ट्री स्टोन के नाम से भी जानते हैं।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.