May 4, 2024

Solothurn City – ऐसा शहर जहां की घड़ियों में नहीं बजते है 12

Solothurn City – ऐसा शहर जहां की घड़ियों में नहीं बजते है 12

वैसे तो आपने 24 घंटों वाली पूरी घड़ियां तो देखी ही होगी मगर ये सुनने में ये थोड़ा अजीब लगता है किसी घड़ी में 12 कैसे नहीं बजते होंगे? तो चलिए आज हम आपको एक ऐसी Solothurn City के बारे में बताने जा रहे है जहां की घड़ियों में 12 नहीं बजते है|

Solothurn Clock
Solothurn City

Solothurn City – सोलोथर्न शहर

हमारी घड़ी में 1 से लेकर 12 तक अंक होते है| मगर दुनिया में एक ऐसा शहर भी है जहां की घड़ियों में 12 अंक नहीं होता है, इसका मतलब कि यहां की घड़ियों में 12 बजते ही नहीं है| जी हां दोस्तों, हम बात कर है स्विट्ज़रलैंड के सोलोथर्न नामक शहर की, जहां रहने वाले नंबर 11 के पीछे इस कदर दीवाने है कि उन्होंने अपनी घड़ियों में 12 नंबर को रखा ही नहीं है|

Solothurn Clock
Solothurn City

स्विट्ज़रलैंड के इस शहर में सारी घड़ियां ऐसी है, जिनमें सिर्फ 11 तक ही अंक है| यहां तक की चर्च और चैपलों में लगाई जाने वाली बड़ी घड़ियों में भी 11 ही बजा करते है|

क्रेटर ऑफ़ डायमंड स्टेट पार्क – यहाँ जिसको मिलता है हीरा होता है उसका

सबसे ख़ास बात यह है कि इस शहर के हर व्यक्ति को 11 नंबर से बेहद लगाव है और यहां की हर चीजों को 11 नंबर से जोड़ा जाता है| इस शहर में 11 संग्रालय, 11 टॉवर और 11 ऐतिहासिक झरनों मौजूद है| शहर के मुख्य चर्च किइ सेंट उर्सुस में भी 11 नंबर का काफी महत्त्व है| इस चर्च को बनाने में 11 साल लगे थे| इतना ही नहीं इस चर्च के 11 दरवाजे, 11 खिड़कियां और 11 घंटियां भी लगी हुई है|

कजाखस्तान गाँव – रहस्यमयी गाँव जहाँ महीनों सोते है लोग

11 अंक की दीवानगी इतनी है कि इस शहर का जन्मदिन भी 11 तारीख को मनाया जाता है| केवल इतना ही नहीं लोगों को दिए जाने तोहफे भी 11 अंक से कहीं न कहीं जुड़े होते है|

Solothurn Clock
Solothurn City

शहर के लोगों का 11 अंक से लगाव आज से नहीं बल्कि कई सदियों से चला आ रहा है| इससे जुडी एक कहानी के अनुसार सोलोथर्न के लोग कड़ी मेहनत करने के बावजूद अपने जीवन को खुश नहीं रख पाते थे| तभी इस शहर की पहाड़ियों से एक एल्फ आया और उसने लोगों का हौसला बढ़ाना शुरू किया| जिसके बाद यहां के लोगों के जीवन में खुशियां आने लगी|

Solothurn Clock
Solothurn City

आपको बता दें कि जर्मन भाषा में एल्फ का मतलब 11 होता है और इसी कारण से सोलोथर्न के लोगों ने हर चीज हर जगह को 11 अंक से जोड़ना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से यहां की हर एक जगह पर 11 अंक से जुडी कोई न कोई वस्तु या व्यक्ति विशेष दिखाई देता है| घड़ियों में भी 11 तक ही अंक दिखाई देते है और घड़ी में 12 कभी नहीं बजते|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘Solothurn City – ऐसा शहर जहां की घड़ियों में नहीं बजते है 12’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

Leave a Reply