May 5, 2024

Ajab-Gajab – ऐसी जेल में हर कोई जाना चाहेगा

यूँ तो जेल का नाम सुनते ही लोगों भोंहे ऊपर चढ़ जाती है| लोग जेल देखना तो दूर, कभी सपने में देखना भी नहीं चाहते है, और जेल बनायीं भी इसीलिए जाती है, कि हर कैदी को उसके किये पर पछतावा हो| पर हम आज आपको ऐसी Ajab-Gajab जेलों के बारे बताने जा रहे है, जहाँ आप सच में कोई गुनाह करके भी जाना पसंद करेंगे|

ajab gajab jail

Ajab-Gajab जेल

बेस्ट्रोय जेल

नॉर्वे में स्थित यह जेल किसी पर्यटक स्थल से काम नहीं है| यहाँ के कैदियों को अलग से कमरा दिया जाता है, जो किसी ५ सितारा होटल से काम नहीं होता| यहाँ रहने वाले कैदी एक दूसरे के साथ बास्केटबॉल, टेनिस खेल सकते है और घुड़सवारी भी कर सकते है, इसके अलावा मछली पकड़ना और सनबाथ भी ले सकते है| इस जेल में १०० कैदियों को रखा जा सकता है|

ajab gajab jail

ओटागो करेक्शन फैसिलिटी

न्यूज़ीलैंड में स्थित यह जेल किसी यूनिवर्सिटी से कम नहीं है| अगर आप किसी इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे हो और आप से कोई अपराध हो जाता है, तो इस जेल में आप अपनी पढाई पूरी कर सकते है| यही नहीं खाना पकाना और दूध उत्पादन जैसे कई कौशल्या विकास की शिक्षा यहाँ दी जाती है|

ajab gajab jail

अरंजुआज जेल

अगर कोई अपराधी जेल में सजा काट रहा है तो इसका सीधा असर आपके परिवार यानी कैदी की पत्नी और उसके बच्चे पर पड़ता है| किसी एक की करनी की सजा पूरा परिवार को भुगतनी पड़ती है| मगर स्पेन में स्थित यह जेल इस बात का पूरा ध्यान रखती है| कैदी इस जेल में अपने परिवार के साथ रह सकता है, जिसके लिये उनको अलग से कमरा दिया जाता है| बच्चों के लिये यहाँ खास करके घर जैसा माहौल बनाया गया है|

ajab gajab jail

सोलेनटुना जेल

स्वीडन स्थित इस जेल में हर कैदियों के लिये कमरे के अलावा अलग से रसोईघर भी दिया गया है| जहाँ वो अपनी मनपसंद का खाना बनाकर खा सकते है| कमरे की सजावट किसी ५ सितारा होटल से कम नहीं होती| इसमें मनोरंजन के लिये टेलीविज़न, बैठने के लिये आलिशान सोफे और हाँ अगर आप जिम जाना पसंद करते है तो इसकी भी सुविधा यहाँ उपलब्ध है|

दोस्तों, आप की इस Ajab-Gajab जानकारी पर क्या प्रतिक्रिया है कृपया कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताइयेगा और इसे लाइक और शेयर करना मत भूलियेगा।

Leave a Reply