Krishna Butter Ball – वो चट्टान जो भगवान श्री कृष्ण द्वारा गिराये मक्खन से बनी

यूँ तो इस दुनिया में अजीबो-गरीब जगहों और चीजों की कोई कमी नहीं है| इस मामले में हमारा देश भी किसी से कम नहीं है| हमारे देश में भी अजीबो-गरीब जगहों और चीजों की भरमार है| ऐसे ही एक जगह पर एक चमत्कारिक पत्थर मौजूद है जिसे Krishna Butter Ball कहते है| चलिए जानते है इसके बारे में|

krishna butter ball

Krishna Butter Ball

तमिलनाडु के ‘महाबलीपुरम’ में स्थित एक ऐसी चट्टान है, जो देखने में तो काफी साधरण है लेकिन फिर भी उसमे कई सारे राज छिपे हुए है| दरअसल, यह चट्टान एक ढलान वाली छोटी पहाड़ी पर टिकी हुई है| ये किसी चमत्कार से कम नहीं है कि ढलान पर टिकी हुई ये चट्टान आज तक नीचे नहीं गिरी| इस चट्टान को हटाने में एक से बढ़कर एक भयानक तूफ़ान और आंधी भी इसे टस से मास नहीं कर सकी है|

krishna butter ball

जानकारी के मुताबिक यह चट्टान आज से करीब 1200 साल पुरानी है| साल 1908 में स्थानीय गवर्नर आर्थर लवली ने इस 20 फ़ीट ऊंची और 5 फ़ीट चौड़ी इस चट्टान को लेकर चिंता जताई थी| गवर्नर का कहना था कि यह चट्टान कभी भी एक बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है| लिहाजा उसे वहां से हटाना जरुरी था| चट्टान को हटाने के लिए गवर्नर ने 7 भारी-भरकम हाथियों को काम सौंपा, लेकिन वे सभी हाथी मिलकर भी उस चट्टान को हटाना तो दूर हिला भी नहीं सके|

krishna butter ball

उस वक़्त का नज़ारा ऐसा था मानो भगवान कृष्ण के गुस्से की वजह से वो सात भारी-भरकम हाथी भी उस चट्टान के आगे चींटी बन गए| ये सब देखने के बाद गवर्नर के पसीने छूट गए| वैज्ञानिक भी इस चट्टान के रहस्य को सुलझा पाने में असमर्थ है|

krishna butter ball

इस चट्टान को लेकर कहा जाता है कि यह कोई साधारण चट्टान नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा गिरा मक्खन है| बाल अवस्था में श्री कृष्ण ने इसी जगह पर मक्खन गिरा दिया था, जो एक भारी-भरकम चट्टान के रूप में परिवर्तित हो गया| यही वजह है कि इस चट्टान को भगवान श्री कृष्ण की मक्खन की गेंद Krishna’s Butter Ball के नाम से जाना जाता है|

krishna butter ball

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इस लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी जरूर बताइयेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply