May 5, 2024

यहाँ स्थित है दुनिया का पहला 5 Star Underground Hotel

इस दुनिया में कई तरह के अजीबोगरीब होटलों के बारे में आपने सुना होगा, जो अपने अलग-अलग रुपरेखा की बदौलत पहचाने जाते है| मगर आज हम आपको जिस होटल के बारे में बताने जा रहे है, वो दुनिया का पहला ऐसा 5 Star Underground Hotel है जो धरती के अंदर बना हुआ है|

5 Star Underground Hotel

5 Star Underground Hotel

चीन में शंघाई के सोंगजियांग क्षेत्र में एक ऐसे होटल का निर्माण किया गया है जो जमीन के अंदर है| इस पांच सितारा होटल को बनाने के लिए लगभग 12 साल का समय लगा है|

5 Star Underground Hotel

18 मंजिलों वाला यह होटल जिसकी अधिकांश मंजिले जमीन के नीचे है, इसे बनाने के लिए 5000 आर्किटेक, इंजीनियर और मजदूरों की मेहनत लगी हुई है और इसे बनाने में करीब 2000 करोड़ रूपये का खर्च आया|

5 Star Underground Hotel

इस होटल में सबसे महंगा सुइट यानी कमरे का एक रात का किराया करीब 14 हजार डॉलर यानी भारतीय रुपयों में 11.5 लाख रुपये और साधारणतः 30 हजार रूपये के करीब बताया जा रहा है| इस होटल को ब्रिटिश आर्किटेक्ट मार्टिन जोकमेन ने डिज़ाइन किया है|

underground hotel in china

बता दें कि जिस जगह पर इस होटल को बनाया गया है, वो जगह पहले केवल एक गड्ढा था| होटल की 18 मंजिलों में से 16 मंजिलें जमीन के अंदर और केवल 2 मंजिले ही जमीन के ऊपर बनायीं गयी है| होटल में केवल 336 गेस्ट रूम है|

underground hotel in china

इस होटल को कुछ इस प्रकार डिज़ाइन किया गया है कि हर कमरे से देखने पर लोगों को झरना दिखाई देता है| इस होटल के दो फ्लोर 10 मीटर गहरे एक मछलीघर से घिरे हुए है| इस अजूबे होटल को इंटरकांटिनेंटल शंघाई वंडरलैंड नाम दिया गया है, जो चीन के आर्किटेक्चर का एक बेहतरीन नमूना माना जा रहा है|
underground hotel in china

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट ‘यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई

यहाँ जानवरों की तरह इंसान रहते है पिंजरे में

हाथी के लीद से बनती है Duniya Ki Sabse Mehangi Coffee

Thrihnukagigur – दुनिया का एकलौता ज्वालामुखी जिसके अंदर जा सकते है लोग

खासी जनजाति – भारत में इस जगह पर महिला कर सकती है कई पुरुषों से शादी

2 thoughts on “यहाँ स्थित है दुनिया का पहला 5 Star Underground Hotel

Leave a Reply