बॉलीवुड फिल्मों में आने से पहले Sunil Dutt किया करते थे ये काम

बॉलीवुड अभिनेता Sunil Dutt ने ना केवल अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई बल्कि उनके स्वाभाव, रहन-सहन और नरमदिली ने सबका मन मोह लिया था। हर कोई उनके साथ काम करना चाहता था। ये तो हम सभी जानते है कि Sunil Dutt एक अभिनेता बनने से पहले एक रेडिओ में एनाउंसर का काम किया करते थे। मगर ये कुछ ही लोगों को पता है कि रेडियो में काम करने से पहले वो क्या किया करते थे?

सुनील दत्त Sunil Dutt

Sunil Dutt

Sunil Dutt ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया है। बात तब की है जब सुनील दत्त अपनी पढाई पूरी कर रहे थे। सुनील तब मुंबई में अकेले रहा करते थे। अपनी पढाई का खर्च निकालने के लिए उनको मुंबई के बीएसटी में शार्प रिकॉर्डर की नौकरी मिल गयी थी। 

बीएसटी में उनका काम ये देखना था कि जो बसें आयी है, वो ठीक तरह से चल रही है या नहीं, उनमे कोई खराबी तो नहीं है। बसों में पेट्रोल है या नहीं और बसों को कहीं कुछ नुकसान हुआ है या नहीं। इस काम के लिए सुनील दत्त को महज 100 रुपये मिला करते थे। 

सुनील दत्त | Sunil Dutt

सुबह 7 बजे उठकर सुनील अपने कॉलेज जाया करते थे। दोपहर ढाई बजे से लेकर रात साढ़े 11 बजे तक की उनकी ड्यूटी हुआ करती थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद वो 12 बजे की ट्रैन पकड़कर कुर्ला जाया करते थे। घर पहुंचने के बाद वो खुद ही खाना बनाया करते और खाकर सो जाया करते थे। यही रूटीन काम Sunil Dutt ने काफी सालों तक किया। 

आखिरकार सुनील दत्त की ये मेहनत रंग लायी और उन्हें रेडियो एनाउंसर की नौकरी मिल गयी और यहीं से उन्हें बॉलीवुड में आने का रास्ता मिल गया। फिर एक दिन सुनील दत्त बॉलीवुड के बड़े स्टार बन गए। 

sunil dutt

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी बॉलीवुड फिल्मों में आने से पहले सुनील दत्त किया करते थे ये काम, जानकार आप भी रह जाएंगे हैरान’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा। 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

आखिर क्यों धर्मेंद्र ने खूब तमाचे मारे थे निर्देशक सुभाष घई को

आखिरी दिनों में ठेले पर गया था इस बॉलीवुड अभिनेत्री विमी का शव

जब शक्ति कपूर ने हद पार की तो मिथुन चक्रवर्ती ने लगा दिया था थप्पड़

जब सनी देओल के मुंह पर जानबूझ कर थूका था अनिल कपूर ने

Leave a Reply