शुक्रवार के उपाय – इन मंत्रों के जाप से माँ लक्ष्मी की होती है कृपा

हर इंसान अपने जीवन में सुख समृद्धि की चाह रखता है| अगर आप भी अपने जीवन में सुख समृद्धि चाहते है तो माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना होगा| माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए आपको शुक्रवार के दिन इन उपायों को जरूर करना चाहिए| चलिए जानते है क्या है वो ख़ास शुक्रवार के उपाय|

शुक्रवार के उपाय - इन मंत्रों के जाप से माँ लक्ष्मी की होती है कृपा
शुक्रवार के उपाय

देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए कई भजन, श्लोक, स्त्रोत और कई मंत्रों का पाठ किया जाता है| लक्ष्मी मंत्र का जाप करने से धन की प्राप्ति के अलावा मन शान्ति और सुख समृद्धि की भी प्राप्ति होती है| शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और इस दिन माता लक्ष्मी के इन मंत्रो का जाप अवश्य करना चाहिए|

शुक्रवार के उपाय | Shukravar Ke Upay

शुक्र देव बीज मंत्र

“ऊँ शुं शुक्राय नम:||”

“ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: ||”

“ॐ अश्वध्वजाय विद्महे धनुर्हस्ताय धीमहि तन्नः शुक्रः प्रचोदयात् | ॐ रजदाभाय विद्महे भृगुसुताय धीमहि तन्नो शुक्र: प्रचोदयात् ||”

श्री लक्ष्मी महामंत्र

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मात लक्ष्मी के इस महामंत्र का जाप तिल के तेल का दिया जलाकर शुक्रवार के दिन 108 बार करना चाहिए|

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नम:।।

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके बीज मंत्र का जाप कमल गट्टे की माला से करना चाहिए|

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

यदि आप कर्ज या धन संबधी समस्याओं से परेशान हैं तो मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए|

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने और उन्हें कमल या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करने से सभी प्रकार की मनोकामाओं की पूर्ति होती है|

“या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥”

माता लक्ष्मी शुक्रवार के दिन मां को इत्र और सुंधित पदार्थ अर्पित करने और इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है|

“ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:”

लक्ष्मी गायत्री मन्त्र

“ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि, तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥”

महालक्ष्मी मन्त्र

“ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥”

शुक्रवार के उपाय - इन मंत्रों के जाप से माँ लक्ष्मी की होती है कृपा
शुक्रवार के उपाय

शुक्रवार के उपाय में इन बातों का रखें ध्यान 

घर मुख्य द्वार रखें स्वच्छ

ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है वहां माता लक्ष्मी निवास करती है| शुक्रवार के दिन घर के आँगन को एकदम साफ सुथरा करके गंगाजल का छिड़काव कीजिये और साथ ही दरवाजे पर शुभ-लाभ और स्वास्तिक भी बनाये|

शाम को घर में न रखें अंधेरा

मान्यता है कि शाम का समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है| इस समय पूरे घर की लाइट को जला कर रखें| घर के किसी कोने में भी अंधेरा नहीं होना चाहिए| शाम के समय घर में अँधेरा होने से नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और माता लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती| शाम को 5 बजे से लेकर रात 7.30 बजे का समय सबसे अच्छा माना जाता है| इस दौरान दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है|

कमल का फूल

माता लक्ष्मी को कमल का फूल सबसे प्रिय है| शुक्रवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद सफेद रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर उन्हें कमल का फूल अर्पित करें| ऐसा कहा जाता है कि कमल का पुष्प नकारात्मकता को दूर करता है| माता लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करने से घर में बुरी शक्तियां नहीं आती और घर में माँ लक्ष्मी का आगमन होता है| कमल पुष्प से पूजा करने से घर में माता लक्ष्मी का वास बना रहता है और घर धन, अन्‍न, सुख – समृद्धि से भरा रहता है|

मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार को मां लक्ष्मी के मंदिर में शंख, कौड़ी, कमल, मखाना और बताशा आदि अर्पित करने से लाभ होता है| ये सभी चीजें मां लक्ष्मी की अतिप्रिय है और उन्हें अर्पित करने से धनलाभ होता है|

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

शुक्रवार के दिन एक कोरे पीले कपड़े में पांच कौड़ी और एक चांदी का सिक्का बांधकर तिजोरी में रखनी चाहिए| इससे धन का आगमन होने लगेगा साथ ही पुराने कर्जों से छुटकारा जल्द छुटकारा मिलता है|

गरीबों को करें वस्त्र दान

शुक्रवार के दिन आप किसी मंदिर में जाकर गरीबों या जरूरतमंदों को वस्त्र दान कर सकते हैं| कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और भक्तों पर खूब कृपा बरसाती है|

व्रत के साथ – साथ

शुक्रवार के दिन व्रत रखने के साथ – साथ गाय को रोटी और चीटियों को आटा खिलाने से जीवन में खुशहाली आती है|

भगवान विष्णु

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा करने से धन – धान्य और वैभव की प्राप्ति होती है|

चावल की खीर

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को चावल की खीर बनाकर भोग लगाना चाहिए|

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है| Ajab Jankari इसकी पुष्टि नहीं करता है| किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगीFact from around the world that you wont believe.

ये भी पढ़ें : 

Chaitra Navratri – Laung Ke Remedies-Totke-Upaay – चैत्र नवरात्रि में करें लौंग के ये खास उपाय 

लौंग के टोटके : घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का आसान उपाय

सत्यानाशी के फायदे और नुकसान – जहरीला है मगर करता है इन 7 रोगों का इलाज

Vastu Tips – मोरपंखी पौधा घर में लगाने से क्या होते है फायदे

2 thoughts on “शुक्रवार के उपाय – इन मंत्रों के जाप से माँ लक्ष्मी की होती है कृपा

Leave a Reply