May 3, 2024

सत्यानाशी के फायदे और नुकसान – जहरीला है मगर करता है इन 7 रोगों का इलाज

सत्यानाशी (Argemone Maxicana) एक औषधीय पौधा है जो लगभग पूरे भारत में पाया जाता है| इस पौधे में एंटी-माइक्रोबायल, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-डायबिटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है| आपने इसे सड़क के किनारे या पार्क में देखा होगा| सत्यानाशी के पौधे की जड़ का सेवन करने से कई बीमारियों का इलाज होता है मगर इसके साथ साथ इसके कुछ नुकसान भी है, तो चलिए जानते है सत्यानाशी के फायदे और नुकसान |

7 Benefit of Satyanashi | सत्यानाशी के फायदे और नुकसान

Benefits of Satyanashi | सत्यानाशी के फायदे और नुकसान

सत्यानाशी के फायदे :

  1. सत्यानाशी की जड़ का काढ़ा बनाकर सेवन करने से मौसमी बीमारी जैसे खांसी और जुकाम से राहत मिलती है|
  2. पेशाब की जलन के इलाज में सत्यानाशी की जड़ बेहद गुणकारी सिद्ध होती है| इसका काढ़ा बनाकर पीने से पेशाब से जुडी समस्या दूर होती है|
  3. इस पौधे की जड़ को पीसकर गरम पानी के इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है|
  4. इस पौधे में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते है, इसकी जड़ के सेवन से स्किन से जुडी सारी समस्याएं दूर होती है|
  5. पीलिया (Jaundice) जैसी खतरनाक बीमारी के लिए भी सत्यानाशी का पौधा बेहद उपयोगी है| गिलोय के साथ इसकी जड़ का सेवन करने से पीलिया में काफी आराम मिलता है|
  6. गरम पानी या दूध के साथ सत्यानाशी की जड़ का सेवन करने से सांसों से जुड़ी समस्या भी दूर होती है|
  7. सत्यानाशी की जड़ में फायबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है| इसीलिए पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे गैस, कब्ज़ और एसिडिटी भी इसके सेवन से ठीक हो जाती है|

सत्यानाशी के फायदे

सत्यानाशी के नुकसान :

  • सत्यानाशी के बीजों से तैयार किया गया तेल बहुत जहरीला होता है, इसी कारण इसके तेल का सेवन नहीं करना चाहिए|
  • इसका अधिक उपयोग करने पर यह अति शुद्धिकरण (Over-Purgation) और निर्जिलीकरण (Dehydration) का कारण बन सकता है|
  • सत्यानाशी का पौधा बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है और साथ ही गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान भी लाभकारी नहीं माना गया है|
  • दस्त, आँतों में सूजन और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याओं में इसका उपयोग करना वर्जित है|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

Chaitra Navratri – Laung Ke Remedies-Totke-Upaay – चैत्र नवरात्रि में करें लौंग के ये खास उपाय

लौंग के टोटके : घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का आसान उपाय

मोरपंखी पौधा – क्या है इसे घर में लगाने के फायदे

2 thoughts on “सत्यानाशी के फायदे और नुकसान – जहरीला है मगर करता है इन 7 रोगों का इलाज

Leave a Reply