May 3, 2024

Vastu Tips – मोरपंखी पौधा घर में लगाने से क्या होते है फायदे

आज कल लोग अपने घर की सजावट में पेड़-पौधों को एक अहम जगह देने लगे है| मगर ये पेड़-पौधें सजावट के साथ-साथ घर के वातावरण को भी शुद्ध रखते है| वैसे तो लोग अपने घर में तरह तरह के पौधें लगाया करते है, मगर आज हम आपको एक ऐसे पौधें के बारे में बताने जा रहे है जिसे लगाने के बाद आपके घर में वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है और घर में माता लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है| इस पौधें का नाम है मोरपंखी पौधा| तो चलिए जानते है मोरपंखी पौधें को घर में लगाने से और क्या क्या फायदे होते है और इसे घर में किस दिशा में लगाना चाहिए|

morpankhi plant vastu tips benefits of morpankhi plant - मोरपंखी पौधा - क्या है इसे घर में लगाने के फायदे
मोरपंखी पौधा – Morpankhi Plant

मोरपंखी पौधा | Morpankhi Plant

धार्मिक मान्यताओं में मोरपंखी के पौधे को बेहद शुभ पौधा माना गया है| इस पौधे की तुलना भगवान श्री कृष्ण द्वारा लगाए जाने वाले मोरपंख से की जाती है|

मोरपंखी के पौधे को वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाने से घर पर किसी तरह का कोई भी संकट कभी नहीं आता है| इतना ही नहीं मां लक्ष्मी की भी सदैव उस घर पर कृपा बनी रहती है|

morpankhi plant vastu tips benefits of morpankhi plant - मोरपंखी पौधा - क्या है इसे घर में लगाने के फायदे
मोरपंखी पौधा – Morpankhi Plant

घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में मोरपंखी का पौधा लगाना चाहिए| उत्तर-पूर्व दिशा में समस्त देवताओं का वास माना जाता है| इस दिशा में तुलसी, केला, बिल्व, मोरपंखी जैसे वृक्ष लगाने से घर में सुख और समृद्धि आती है| अगर आप चाहे तो इसे घर के मुख्य द्वार के समीप या फिर अपने गार्डन में भी लगा सकते हैं|

ज्योतिष शास्त्र में मोरपंखी पौधे को राहु से संबंधित माना गया है| इसी कारण विशेष कर राहु के दुष्प्रभावों को हटाने के लिए इस पौधे को घर में लगाना सर्वोत्तम उपाय माना गया है| इस पौधे को सही दिशा में लगाने से समस्त ग्रहदोष दूर होते हैं|

morpankhi plant vastu tips benefits of morpankhi plant - मोरपंखी पौधा - क्या है इसे घर में लगाने के फायदे
मोरपंखी पौधा – Morpankhi Plant

ऐसा माना जाता है कि मोरपंख की तरह यदि बच्चे मोरपंखी पौधे की पत्तियों को अपनी कॉपी या किताब में रखें तो उनकी बुद्धि तेज होती है| इस पौधे के पास बैठने से भी बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगता है|

यदि किसी घर में मोरपंखी का पौधा लगा हुआ है और वह फल-फूल रहा है तो उस घर में लक्ष्मी का स्थाई वास हो जाता है| ऐसे घरों में कभी आर्थिक तंगी नहीं आती हैं|

morpankhi plant vastu tips benefits of morpankhi plant - मोरपंखी पौधा - क्या है इसे घर में लगाने के फायदे
मोरपंखी पौधा – Morpankhi Plant

वास्तु के अनुसार घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए भी इस पौधे का प्रयोग किया जाता है| जहां कहीं भी मोरपंखी का पौधा होता है, उस स्थान पर कभी नकारात्मक ऊर्जा नहीं होती हैं|

ऐसी भी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति इस वृक्ष के पास कुछ देर बैठा जाए तो उस व्यक्ति की सारा तनाव और चिंता दूर हो जाती है|

morpankhi plant vastu tips benefits of morpankhi plant - मोरपंखी पौधा - क्या है इसे घर में लगाने के फायदे
मोरपंखी पौधा – Morpankhi Plant

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है| Ajab Jankari इसकी पुष्टि नहीं करता है| किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

ये भी पढ़ें :

Chaitra Navratri – Laung Ke Remedies-Totke-Upaay – चैत्र नवरात्रि में करें लौंग के ये खास उपाय

लौंग के टोटके : घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का आसान उपाय

सत्यानाशी के फायदे और नुकसान – जहरीला है मगर करता है इन 7 रोगों का इलाज

Budhwar Ke Upay – बुधवार के दिन ये 7 उपाय करने से बदल जाती है किस्मत

Leave a Reply