दुनिया में ऐसी कई खूबसूरत झीलें है जिनके बारे में हम जानते है, मगर आज हम आपको कुछ ऐसी झीलों के बारे में बताने जा रहे है जो प्राकृतिक तौर पर जमीन के अंदर पायी गयी है| चलिए देखते और जानते है उन खूबसूरत और अनोखी झीलों के बारे में|
रीड फ्लूट लेक
यह झील चाइना के गुडलिन प्रान्त में स्थित है| जिसकी खोज १३०० साल पहले तांग राजवंश के समय हुई थी|
हैमिलटन पूल
ऑस्टिन के टेक्सॉस में स्थित हैमिलटन पूल नामक इस झील का निर्माण गुफा की छत के ढहने से हुआ है|
चेडर नदी घाटी
ब्रिटेन की सबसे पुरानी घाटी जिसे चेडर घाटी कहते है| यहाँ साल १९०३ में ब्रिटेन का पूर्व मानव कंकाल पाया गया था| इसे चेडर मेन के रूप में जाना जाता है| यह तकरीबन ९ हजार साल पुराना है| यह घाटी लाइमस्टोन की बनी हुई है और एक अंडर ग्राउंड बहने वाली नदी का परिणाम है|
मेल्लिअसनी लेक
जमीन के अंदर पायी गयी यह झील केफालोनिआ के पास मेल्लिअसनी गुफा में स्थित है| इस झील की खोज साल १९५३ में हुई थी, जब एक भूकंप के कारण इस गुफा की छत टूट गयी थी|
लेचुगुइल्ला लेक
न्यू मैक्सिको के कार्ल्सबाद कवर्न्स नेशनल पार्क में स्थित यह झील मैक्सिको की पांचवी सबसे बड़ी गुफा में है|
यूकाटन लेक
जमीन में बनी यह झील मेकन चे के निकट यूकाटन प्रायदीप की गुफाओं में स्थित है| मैक्सिको की यह झील दुनिया की सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है|
कैवर्न लेक
जमीन के अंदर बनी यह झील भी मैक्सिको में स्थित है| इस गुफा में चुना पत्थर की दीवारें एक वाटरफॉल की तरह दिखाई देती है|
बंफ्फ अंडरवाटर लेक
यह झील कनाडा के बंफ्फ नेशनल पार्क में स्थित है|
लूराय कवर्न्स
यह जमीनी झील अमेरिका के वर्जिनिया में स्थित है|
वुकेय होल
यह ब्रिटेन की सबसे बड़ी गुफा है| जो सॉमरसेट में स्थित है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी बताये|
दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.
चाय ना मिलने पर अभिनेता अमजद खान ने कर दी थी ऐसी हरकत
जब देवानंद को एक सीन में गाली देकर भाग गए थे किशोर कुमार