May 4, 2024

Gate Tower Building – विश्व की एकमात्र बिल्डिंग, जिसके बीच में से गुजरता है एक्सप्रेस हाईवे

विश्व में किसी शहर की ख़ूबसूरती उस देश की आधुनिकता के बारे में एक उदाहरण प्रस्तुत करती है| आधुनिक तौर पर वह देश खूब तरक्की कर चूका होता है| ऐसा ही एक उदहारण Gate Tower Building के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है| चलिए जानते है|
Gate Tower Building
Gate Tower Building

Gate Tower Building | गेट टावर बिल्डिंग

जापान के ओसाका में स्थित गेट टावर बिल्डिंग किसी साइंस फिक्शन फिल्म की बिल्डिंग का आभास देती है| यह बिल्डिंग विश्व की एकमात्र बिल्डिंग है जिसके बीच में से एक्सप्रेस हाईवे गुजरता है और ऊपर व नीचे की तरफ लोग रहते है|

Gate Tower Building
Gate Tower Building

ओसाका के फुकुशिमा-कू स्थित यह 16 मंजिला बिडिंग 236 फ़ीट ऊंची है| इसके पांचवे, छठवे और सातवे माले के बीच से एक्सप्रेसवे सिस्टम नाम हाईवे गुजरता है| बिल्डिंग की जगह का इस्तेमाल के कारण प्रशासन बिल्डिंग के मालिक को इन तीन मंजिलों का किराया चुकता है|

Gate Tower Building
Gate Tower Building

इस बिल्डिंग का डिज़ाइन अजूसा सेकेई और यमातो निशिहरा ने किया है| इस गोलाकार बिल्डिंग में डबल कोर कंस्ट्रक्शन किया गया है| बिल्डिंग की लिफ्ट हाईवे के तीन मालों पर नहीं रूकती है|

Gate Tower Building
Gate Tower Building

हाईवे बिल्डिंग से सटा हुआ नहीं है, इसके नीचे बना ब्रिज हाईवे को सहारा देता है| हाईवे के आस-पास एक ख़ास स्ट्रक्चर बनाया गया है जो गाड़ियों के शोर और वायब्रेशन को बिल्डिंग में जाने से रोकता है| इस बिल्डिंग की छत पर एक हैलीपेड भी बना है|

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

साल 1992 में बनकर तैयार हुई इस बिल्डिंग का नक्शा साल 1982 में तैयार किया गया था| मगर इसके परमिट को रोक दिया गया था| जिसका कारण यहाँ पहले ही हाईवे के निर्माण की योजना थी जो पहले से ही तैयार की गयी थी| लेकिन इस बिल्डिंग की इस जगह के मालिक ने हार नहीं मानी और पांच साल तक एक्सप्रेस कॉर्पोरेशन के साथ उनका विवाद चलता रहा|

इसके बाद साल 1989 में सिटी प्लानिंग और हाईवे कानूनों में कुछ बदलाव लाये गए और इस बिल्डिंग को बनाने की अनुमति मिल गयी| यह बिल्डिंग जापानी इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन नमूना है तथा जापान का एक प्रमुख टूरिस्ट अट्रैक्शन भी है|

Gate Tower Building
Gate Tower Building

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो कृपया इसे शेयर और लाइक जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर लोगों को भी बताये|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

अमिताभ बच्चन ने शत्रुघ्न सिन्हा की तब तक की थी पिटाई जब तक बचाने नहीं आये शशि कपूर

कभी अभिनेत्री तब्बू की साड़ियां प्रेस किया करते थे निर्देशक रोहित शेट्टी, ३५ रूपये से ३०० करोड़ तक ऐसे तय किया सफर

अनिल कपूर को हीरो बनने के लिए लेने पड़े थे पैसे उधार, इन दोनों कलाकारों ने की थी मदद

Leave a Reply