Overtoun Bridge – रहस्यमयी है यहाँ कुत्तों का आत्महत्या करना

Overtoun Bridge – रहस्यमयी है यहाँ कुत्तों का आत्महत्या करना

हमने अब तक इंसानो के सुसाइड पॉइंट के बारे में तरह – तरह के किस्से तो सुने ही है, पर क्या हमने कभी ये सुना है कि कुत्ते भी कभी आत्महत्या कर सकते है?, नहीं ना? तो चलिए आज हम आपको Overtoun Bridge नामक जगह के बारे में बताने जा रहे है, जहाँ कुत्ते आत्महत्या करते है।
omg-facts-dogs-suicide-point- Overtoun Bridge
Overtoun Bridge

Overtoun Bridge – ओवरटॉन ब्रिज

साल 1895 में एच. ई. मिलनर के द्वारा बनाया हुआ यह ब्रिज स्कॉटलैंड के डम्बर्टन नामक जगह पर स्थित है। यह ब्रिज 60 के दशक में सुर्ख़ियों में आया, जब यहाँ एक एक करके यहाँ के कुत्तों ने आत्महत्या करना शुरू किया था। सिलसिला रुका नहीं और ऐसे यहाँ 600 से भी ज्यादा कुत्तों ने आत्महत्या कर ली। 
बिना किसी कारण के एक ही खास जगह और ब्रिज के एक ही तरफ से कूदने पर कुत्ते करीब 50 फ़ीट गहरे खड्डों में पड़े पत्थरों से टकराकर मर जाते थे और यदि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी कोई कुत्ता बच जाता तो वह फिर से ब्रिज पर जाकर दोबारा वहां से कूद कर अपनी जान दे देता था।
omg-facts-dogs-suicide-point - Overtoun Bridge
Overtoun Bridge
इस तरह से लगातार कुत्तों की आत्महत्या करने के बाद ब्रिज पर चेतावनी वाले बोर्ड लगा दिए गये। मगर ऐसा क्या रहस्य है इस पत्थर के ब्रिज में जो इन कुत्तों को आत्महत्या करने पर मजबूर करता है, यह आज तक सुलझ नहीं पाया है। इतना ही नहीं साल 2014 में इन रहस्यमयी घटनाओं पर हॉलीवुड में एक फिल्म का निर्माण भी किया गया था|
Overtoun Bridge
Overtoun Bridge
हद तो तब हो गयी, जब 1994 में वहां से गुजर रहे केविन मोय नमक व्यक्ति ने अपने दो महीने के बच्चे को ब्रिज की उसी खास जगह से नीचे फेंक दिया और खुद ने भी नीचे कूदने की कोशिश की पर साथ चल रही उसकी डरी हुई पत्नी ने उसे पकड़ कर खींच लिया।
Overtoun Bridge
Overtoun Bridge
बच्चे की मृत्यु हो गयी और उसका पिता मोय बच तो गया था, पर उनसे दोबारा घर पर चाकू से अपने हाथ की नसें काट ली। कटघरे में मोय ने बच्चे को मारने का कारण उस बच्चे का शैतान होना बताया तो अदालत ने उसे पागल करार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया था। 
इस ब्रिज के बारे में या यहाँ की इन रहस्य्मयी परिस्थितियों के बारे में कई वैज्ञानिक रिसर्च हुए पर आज तक इसके रहस्य का कोई हल नहीं निकल पाया। यहाँ के लोग इसे कुछ बुरी शक्तियों को इसका कारण मानते है।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

गूगल में काम करने का लोग देखते है सपना, मरने के बाद भी मिलती है सैलरी

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान

One thought on “Overtoun Bridge – रहस्यमयी है यहाँ कुत्तों का आत्महत्या करना

Leave a Reply