आखिर कौन है ये Prajwal Revanna – बाप-बेटे की जोड़ी और तीन हजार से भी ज्यादा अश्लील वीडियो

ऐसा केस जिसके बारे सुनते ही देश की जनता का खून खौल उठेगा| यह मामला देश के पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के परिवार से जुड़ा हुआ है| उनके बेटे एच डी रेवन्ना और पोते Prajwal Revanna पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने सैकड़ों महिलाओं का शारीरिक शोषण किया है|

prajwal revanna

उन पर अपने ही घर में ना सिर्फ अनगिनत लड़कियों के साथ यौन शोषण करने, बल्कि उनका अश्लील वीडियो बना कर उन्हें डराने-धमकाने का सनसनीखेज इल्जाम लगा है| उनके आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं|

prajwal revanna

Prajwal Revanna | प्रज्वल रेवन्ना

33 साल के Prajwal Revanna गौड़ा परिवार के तीसरी पीढ़ी के सदस्य है, वह कर्नाटक के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमास्वामी के भतीजे हैं| एचडी रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं|

प्रज्वल रेवन्ना ने 2014 में बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली थी| उसके बाद से वह राजनीति में सक्रिय हो गए| नवंबर 2019 में जब Prajwal Revanna 29 साल के थे उन्हें जेडीएस का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया था|

prajwal revanna

कर्नाटक के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार सेक्स वीडियो कांड और एसआईटी जांच के बीच प्रज्वल रेवन्ना विदेश भाग गए हैं, बताया जा रहा है कि वो इस वक्त जर्मनी में हैं|

कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया कि सांसद और एनडीए उम्मीदवार Prajwal Revanna ने हजारों महिलाओं का यौन शोषण किया और उनके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए| यौन शोषण का शिकार हुई लड़कियों की तादाद अब तक साफ नहीं है, जबकि करीब 3 हजार अश्लील वीडियोज सामने आ चुके हैं|

prajwal revanna

Prajwal Revanna और उनके पिता जेडीएस नेता एच. डी. रेवन्ना के खिलाफ उनकी पूर्व घरेलू सहायिका की शिकायत पर होलेरासीपुर पुलिस थाने में यौन उत्पीड़न मामले में एफआईआर दर्ज की गई|

इस मामले में आईपीसी की धारा 354 (ए) यानी यौन शोषण, 354 (डी) पीछा करना, 506 जान से मारने की धमकी देना और 509 यानी बातें या इशारों से महिला की गरिमा का अपमान करना जैसी धाराएं शामिल हैं|

prajwal revanna

पुलिस सूत्रों की मानें तो रेवन्ना की शिकार लड़कियों और महिलाओं में ज्यादातर वैसी लड़कियां शामिल हैं, जो किसी राजनीतिक महत्वाकांक्षा या फिर अपने किसी काम को लेकर उनसे मिलने आया करती थीं|

अब तक की जानकारी के मुताबिक इन लड़िकयों में कुछेक जिला पंचायत की मेंबर, पुलिसकर्मी और दूसरे कई सरकारी महकमों की कर्मचारी शामिल हैं|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

अपनी ही शादी में बेहोश हो गए थे ऋषि कपूर और नीतू सिंह

चाय ना मिलने पर अभिनेता अमजद खान ने कर दी थी ऐसी हरकत

आखिर क्यों किशोर कुमार आधा सिर मुंडवाकर पहुंचे थे शूटिंग पर

Leave a Reply