Anokha Dulhan Baazar – पैसे देकर खरीदी जाती है मनपसंद दुल्हन

हमारे भारत में शादी का मतलब और मायने हर कोई जानता है| कहते है शादियां और जोड़ियां ऊपरवाला बनाता है| लेकिन आज हम आपको एक Anokha Dulhan Baazar बताने जा रहे है, जहाँ दुल्हन खरीदी जाती है और वो भी वैध तरीके से|

The-favorite-bride-is-bought-by-paying-anokha-dulhan-baazar
शायद आप इस बात पर यकीन ना करें, मगर बुल्गारिया में स्टार जागोर नामक इस जगह पर हर तीन साल में एक बार दुल्हनों का बाज़ार लगता है| जी हाँ दोस्तों, यह सच है|

ये है दुनिया के 7 सबसे Ajeeb aur Vichitra Restaurant

यहाँ हर दूल्हे को अपनी मनपसंद दुल्हन को खरीदकर अपनी पत्नी बनाने का पूरा अधिकार है| यह मेला ऐसे गरीब परिवारवालों द्वारा लगाया जाता है, जिनकी आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होती और जो अपनी बेटी की शादी का खर्च नहीं उठा सकते है|
The-favorite-bride-is-bought-by-paying-anokha-dulhan-baazar
बाजार में लड़कियों को दुल्हन की पोषक में सजाकर ले जाया जाता है| बिकने वाली दुल्हनों में लगभग हर उम्र की लड़कियों और महिलाएं भी शामिल होती है|

Ajab Gajab – आखिर कैसे 256 सालों तक जीया ये इंसान

दुल्हन खरीदने के लिए अक्सर लड़के के साथ उसके परिवार वाले भी पहुँचते है| दूल्हा पहले अपनी मनपसंद लड़की चुनता है, फिर दोनों को बात करने का मौका दिया जाता है|
The-favorite-bride-is-bought-by-paying
लड़की पसंद आने पर उसे अपनी पत्नी स्वीकार कर लड़की के परिवार वालों को तय रकम दे दी जाती है| दुल्हन खरीदने का चलन गरीब परिवारों में यहाँ कई पुश्तों से चला आ रहा है, जिस पर कोई कानूनी रोक टोक भी नहीं है|

Cappadocia Underground City – 20 हजार लोग रहा करते थे इस पुरानी सुरंग में

यह बाजार बुल्गारिया के कलाइदजी समुदाय द्वारा लगाया जाता है| समुदाय के अलावा कोई बाहरी व्यक्ति यहाँ दुल्हन नहीं खरीद सकता है| इस बाज़ार में सिर्फ वही परिवार होते है जो आर्थिक रूप से कमजोर है, जिसके चलते वे अपनी लड़कियों की शादी नहीं कर पा रहे हो|
The-favorite-bride-is-bought-by-paying
इस बाज़ार में लड़कियां कभी अकेली नहीं आती बल्कि परिवार का कोई न कोई सदस्य उसके साथ जरूर होता है| बाजार में पसंद आने के बाद और लड़के द्वारा हामी भरने के बाद, लड़के के साथ उसके परिवारवालों को भी लड़की को अपनी बहु स्वीकारना होता है| इस नियम को बड़ी सख्ती से पालन किया जाता है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी हो तो कृपया इस लाइक और शेयर जरूर करें और कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply