ये है दुनिया का सबसे गहरा Underwater Postbox, गिनिस बुक में भी दर्ज है नाम
एक समय था जब लोग एक शहर से दुसरे शहर और एक गाँव से दुसरे गाँव अपने किसी रिश्तेदार को चिट्ठियां लिखकर अपना हाल-चाल बताया और पूछा करते थे| चिट्ठी लिखकर उन चिट्ठियों को एक लाल रंग के लेटर बॉक्स में डाल दिया जाता था| समय बीतता चला गया और ये लेटर बॉक्स अब दिखाई नहीं देते| मगर आज के आधुनिक दौर में एक ऐसी जगह भी है जहाँ ये लेटर बॉक्स मौजूद है और वो भी दुनिया का सबसे गहरा Underwater Postbox जो पानी की गहराई में जहाँ लोग अपने लेटर पोस्ट करने भी जाते है|
दुनिया का सबसे गहरा Underwater Postbox
जापान के सुसामी नामक जगह पर पर्यटकों की तादात बढ़ाने के लिए तोशिहिको मात्सुमोटो नामक पोस्टमॉस्टर के दिमाग में पानी में पोस्टबॉक्स बनाने की अनूठी तरकीब आयी थी|
साल 1999 में पहली बार इस पोस्ट बॉक्स को पानी के अंदर बनाया गया, जो शहर के लिए वरदान साबित भी हुआ| लोग पानी की गहराई में मौजूद इस लेटर बॉक्स में अपनी चिट्ठियां डालने के आने लगे और यह जगह दुनियाभर के गोताखोरों के लिए बेहद लोकप्रिय जगह बन गयी|
Ramree Island – 980 सैनिकों को खा गए मगरमच्छ, गिनिस बुक में दर्ज है ये हादसा
आपको बता दें कि अब तक इस लेटर बॉक्स में करीब 40 हजार लेटर पोस्ट किये जा चुके है और कभी-कभी तो पर्यटकों के तादात बढ़ने पर दिन में करीब 200 लेटर यहाँ पर डाले जाते है|
इस लेटर बॉक्स के करीब ही एक दूकान से प्लास्टिक के वाटरप्रूफ पोस्टकार्ड के साथ पानी में गोता लगाने के लिए लगने वाले उपकरण भी किराये पर मिल जाते है| जिसे पहन कर इस लेटर बॉक्स तक पानी की गहराई में पहुंचकर लेटर पोस्ट किया जाता है|
जापान के इस शहर में ज्यादातर मछुआरें निवास करते है| अब इस पोस्ट बॉक्स की वजह से इस जगह पर अब पर्यटकों का ज्यादा तादात में आना होता है| इतना ही नहीं समुद्र की 10 मीटर गहराई में मौजूद इस लेटर बॉक्स नाम गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है और अब ये पूरी दुनिया में मशहूर है|
Fadiouth Shell Island – अद्भुत द्वीप बना है करोड़ों सीपियों से
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ये है ‘दुनिया का सबसे गहरा Underwater Postbox, गिनिस बुक में भी दर्ज है नाम’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|