October 5, 2023

दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड

विश्व रिकॉर्ड बनाना कोई छोटा काम तो है नहीं, ये तो हम सब जानते ही है| हम आज आपको दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे है| जो शायद ही आप जानते हो|

unique-records-in-the-world-दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड

दुनिया का सबसे बड़ा पिज़्ज़ा

13 दिसंबर 2012 के दिन इटली के रोम में 1261.65 मीटर का पिज़्ज़ा बनाया गया था जिसका नाम ओट्टाविआ रखा गया था| इस पिज़्ज़ा को डोवीलिओ नारदी, एंड्रिया मंनोच्ची, मार्क नारदी, मत्तेओ नारदी और मत्तेओ जिआनोत्ते नामक व्यक्तियों ने मिलकर बनाया था|

unique-records-in-the-world-दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड

दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता

अमेरिका के मिशिगन के ओतसेगो में डेनिस दूर्लग के यहाँ पल रहे ‘ज़ीउस’ नामक डॉग की ऊँचाई 111.8 सेंटीमीटर यानी 44 इंच थी और उसका वजन 70.3 किलोग्राम का था| अगर ज़ीउस अपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाए तो उसकी ऊँचाई 7.4 फुट की होती थी| अफ़सोस इस बात का है कि दुनिया में अपना रिकॉर्ड कायम करने वाला ज़ीउस नामक इस डॉग का 5 साल की उम्र में देहांत हो गया|

unique-records-in-the-world-दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड

दुनिया की सबसे पतली कमर

अमेरिका की कैथी जुंग नामक यह महिला ने साल 1983 से अपनी कमर को कोर्सेट से बांधे रखती थी और केवल स्नान के समय ही खोला करती थी| अब इस महिला की कमर 38.1 सेंटीमीटर यानी सिर्फ 15 इंच की है| हैरानी की बात ये भी है कि 3 बच्चों की इस माँ ने बिना किसी डाइटिंग और व्यायाम के अपनी कमर को इतना पतला बनाया है|

unique-records-in-the-world-दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड

दुनिया की सबसे छोटी कद की लड़की

ये विश्व रिकॉर्ड हमारे भारत की ज्योति अमगे के नाम है, जिनका जन्म 16 दिसंबर 1993 के दिन हुआ था| नागपुर की रहने वाली ज्योति की ऊँचाई 62.8 सेंटीमीटर यानी 24.7 इंच है| ज्योति जब 18 साल की हुई थी तब नागपुर के वॉकहॉर्डट हॉस्पिटल में इनकी ऊँचाई नापी गयी थी ताकि ये ब्रिडजटे जॉर्डन नाम महिला का रिकॉर्ड अपने नाम कर सके| इसके पहले उनके नाम दुनिया की सबसे छोटे कद की लड़की होने पर दर्ज था|

unique-records-in-the-world-दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड

सबसे ज्यादा बालों वाला परिवार

मैक्सिको में रहने वाले लर्री गोम्स, डेनी गोम्स, लुईसा लिलिआ और जीसस मानुएल फजार्दो नामक इन चार लोगों के परिवार के 98 प्रतिशत शरीर पर बाल ही बाल है| इनका ये विश्व रिकॉर्ड 1 फरवरी 2000 के दिन दर्ज किया गया था|

unique-records-in-the-world-दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड

दुनिया का सबसे बड़ा जूता

जर्मनी में स्कूह मार्के नामक एक व्यक्ति ने 7.14 मीटर यानी 23.5 फ़ीट लंबा और 2.5 मीटर यानी 8.2 फ़ीट चौड़ा और 4.2 मीटर यानी 13.9 इंच की ऊँचाई वाले इस जूते का निर्माण 30 सितम्बर 2006 को किया था|

unique-records-in-the-world-दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड

दुनिया का सबसे लंबा बॉल पॉइंट पेन

भारत में हैदराबाद के निज़ामाबाद में रहने वाले आचार्य मकुनुरि श्रीनिवास ने 24 अप्रैल 2011 के दिन दुनिया की सबसे बड़ी बॉल पॉइंट पेन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था| 5.5 मीटर यानी 18 फुट .053 इंच लंबी और 37.23 किलोग्राम वजनी यह पेन पौराणिक ज़माने की लगती है|

दुनिया के सबसे बड़े नाख़ून (दोनों हाथों में)

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली अयांना विल्लियम्स के दोनों हाथों में 576.4 सेंटीमीटर यानी 18 फ़ीट 10.9 इंच के नाख़ून होने का विश्व रिकॉर्ड है| हाल ही में 7 फरवरी 2017 के दिन इस विश्व रिकॉर्ड को दर्ज किया गया था| हाल ही में अयाना ने करीब 30 साल बाद अपने नाख़ून कटवा दिए और ये करते समय उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया| क्यूंकि इस बार उनके नाख़ून 733.55 cm (24 ft 0.7 in) लम्बे हो चुके थे|

unique-records-in-the-world

३६ कारों के नीचे से स्केटिंग करते हुए गुजरने का विश्व रिकॉर्ड

भारत में कर्नाटका के बैंगलोर में रहने वाले स्वरुप गौड़ा ने महज 6 साल की उम्र में 36 गाड़ियों के नीचे से स्केटिंग करते हुए गुजरने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया था| बता दें कि स्वरुप ने ऐसा करते हुए 65.283 मीटर यानी 214 फ़ीट 2.2 इंच का लंबा सफर तय किया था|

unique-records-in-the-world

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल के दिए जलाने का विश्व रिकॉर्ड

भारत के अयोध्या में दीवाली के मौके पर उत्तर प्रदेश की सरकार, टूरिज्म डिपार्टमेंट और डॉक्टर राममनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी ने मिलकर कुल 5,84,572 दीये जलाये थे| जो इसके पहले के विश्व रिकॉर्ड का लगभग दोगुना था|

unique-records-in-the-world

दुनिया की सबसे छोटे कद की गाय

भारत के केरला में अक्षय एन वी नामक व्यक्ति के यहाँ माणिक्यम नामक 6 साल की गाय है जिसकी ऊँचाई 61.1 सेंटीमीटर यानी 24.07 इंच की है| ये दुनिया की सबसे छोटे कद की गाय है जिसने इसके पहले विश्व रिकॉर्ड धारक अमेरिका की गाय, जिसकी ऊँचाई 69.07 सेंटीमीटर यानी 2 फ़ीट 3.19 इंच की थी, उसका रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान बनाया|
दोस्तों, अगर आपको हमारी ये जानकारी ‘दुनिया के कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

ये है मृत सागर – जिसमे कोई जीव नहीं रहता जिन्दा और ना डूबता है कोई
कजाखस्तान गाँव – रहस्यमयी गाँव जहाँ महीनों सोते है लोग

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.