December 1, 2023

Pygmy Marmoset – दुनिया का सबसे छोटा 100 का ग्राम बंदर

Pygmy Marmoset – दुनिया का सबसे छोटा 100 का ग्राम बंदर

वैसे तो बंदरों की कई प्रजातियां होती है| इन बंदरों को हम आमतौर पर कहीं सफर के दौरान या किसी मदारी के खेल के दौरान देखा करते है| मगर आज हम आपको पिग्मी मार्मोसेट ( Pygmy Marmoset ) बंदर के बारे में बताने जा रहे है, ये कोई आम बंदर जैसा बिल्कुल नहीं है| सबसे ख़ास बात यह है कि इस बंदर का साइज आलू और प्याज से भी कम होता है| 

Pygmy Marmoset

Pygmy Marmoset – पिग्मी मार्मोसेट 

दुनिया की चुनिंदा जगहों पर पाए जाने वाला यह बंदर बड़ी मुश्किल से दिखाई देता है| यह प्रजाति अटलांटिक, ब्राज़ील, पेरू, बोलीविया, इक्वाडोर और कोलंबिया के अमेज़ॉन क्षेत्रों में पायी जाती है| 

Pygmy Marmoset size

इस बंदर की सिर की लंबाई 117mm से 152mm यानि 4.6 से 6.0 Inch और पूँछ की लंबाई 172mm से 229mm यानी 6.8 से 9.0 Inch तक होती है| इनके औसतन वयस्क शरीर का वजन केवल 100 ग्राम तक होता है| ये इतने छोटे होते है की किसी इंसान की हथेली पर आराम से आ सकते है| 

Pygmy Marmoset

मार्मोसेट अपने सिर को 180 डिग्री तक घुमाने में सक्षम होते है| अपने छोटे-छोटे पंजों के तेज नाखूनों की वजह से शाखाओं पर इनकी पकड़ मजबूत होती है| एक शाखा से दूसरी शाखाओं के बीच ये करीब 5 mtr यानी 16 ft तक की छलांग लगा सकते है|

आकार में छोटे होने की वजह से जंगलों में इन्हें सांप, बाज़ जैसे दुश्मनों से अपनी रक्षा के लिए वनस्पतियों का सहारा लेना पड़ता है| अपने इस छोटे साइज की वजह से Pygmy Marmoset का नाम गिनिस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटे बंदर के नाम पर शामिल किया गया है|

बता दें कि किसी नए जन्मे पिग्मी मार्मोसेट की आमतौर पर लंबाई महज 130 से 150 मिमी यानि 5-6 इंच तक की होती है| इनका जीवनकाल 15 से 20 वर्ष का होता है| जंगलों में इनका जीवन इससे भी कम होता है जिसकी वजह इनका पेड़ों पर से गिरना मानी जाती है| 

अपने घर में पालने के लिए इसे खरीदने के लिए लोगों को 1000 डॉलर से 4000 डॉलर तक खर्च करने पड़ते है| इनका शरीर भले ही छोटा है, मगर ये बंदर बड़े गुस्सैल होते है| कई बार गुस्से में आकर अपने मालिक को काटने में पीछे नहीं हटते है|

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘Pygmy Marmoset – दुनिया का सबसे छोटा 100 का ग्राम बंदर ‘ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा| 

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

यहाँ स्थित है दुनिया का पहला पांच सितारा अंडर ग्राउंड होटल

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.