May 5, 2024

विचित्र है ये शादी से जुडी १० परम्पराएं

दुनियाभर में शादी को संस्कृति का एक अहम हिस्सा माना जाता है| शादी जीवन और मृत्यु के बीच एक कड़ी है| हर समाज में शादी का तरीका अलग-अलग होता है| दुनिया में ऐसे भी समाज है जहाँ शादी करने के तरीके बड़े ही विचित्र है| आज हम आपको ऐसे ही चौंकाने वाली शादी की कुछ रस्मों के बारे में बताने जा रहे है|
omg-facts-weird-rules-made-for-marriage-विचित्र परम्पराएं

पूरे महीने रोती है दुल्हन

चीन के सिचुआन में एक परंपरा है कि शादी से पहले दुल्हन पूरा एक महीने तक रोना पड़ता है| इस रस्म को जियो टांग कहा जाता है| एक महीने तक रात में करीब आधे घंटे तक रोना होता है| जिसमे पहले १० दिनों तक दुल्हन की मां और बाद के १० दिन दुल्हन की दादी और बाकी के दिनों तक दुल्हन के परिवार की सारी महिलाएं लगातार रोने का काम करती है|

कई सालों से समुद्र में तैर रहा है यह गाँव, जमीन पर पैर नहीं रखते यहाँ के लोग

omg-facts-weird-rules-made-for-marriage-विचित्र परम्पराएं

दुल्हन का अपहरण

किर्गिस्तान में आज भी दुल्हनों का अपहरण करने की परंपरा कायम है| यह रस्म शादी से पहले होती है| पुरुष को जिस महिला के साथ शादी करनी होती है, वह उस महिला का अपहरण कर लेता है| यह परंपरा रोमानिया समाज में जीवित है| शादी में कोई दहेज़ ना मांगे और लड़की के घरवाले लड़की के पसंद के लड़के से शादी करवाने को राजी ना हो इसलिए यह परंपरा है|

omg-facts-weird-rules-made-for-marriage-विचित्र परम्पराएं

हंसना मना है

कांगो समाज में शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन को हंसना मना होता है| शादी की रस्म पूरी होने के बाद ही दोनों को हंसने की इजाजत दी जाती है| यह रस्म शादी में ही नहीं, बल्कि शादी के दौरान होने वाली बाकी की अन्य रस्मों पर भी लागू होती है|

omg-facts-weird-rules-made-for-marriage-विचित्र परम्पराएं

दुल्हन के सर की हजामत

प्राचीन स्पार्टन समाज में शादी के पहले दुल्हन के सर की हजामत की जाती है| इस समाज में दुल्हन भागकर कहीं छिप जाती है और दूल्हा उसे ढूंढ़कर लाता है| तब माना जाता है कि शादी की रस्में पूरी हुई है|

omg-facts-weird-rules-made-for-marriage-विचित्र परम्पराएं

दुल्हन को जलील करना

मसाई संस्कृति में शादी का तरीका दुनिया में सबसे अलग है| यहां दुल्हन को जलील और प्रताड़ित किया जाता है| सगाई के समय लड़की को एक बुजुर्ग के साथ भेजा जाता है, जहाँ उसके ससुरालवाले उसका स्वागत जलील करके, मारके और उसके सर पर गोबर लगाकर करते है|

omg-facts-weird-rules-made-for-marriage-विचित्र परम्पराएं

टॉयलेट चेम्बर में बना जूस पीना

फ्रांस की संस्कृति में शादी की अजीबोगरीब रस्म है जिसे ला सूप कहते है| जैसे ही नया जोड़ा हनीमून पर जाता है, सभी पार्टी के बचे हुए खाने को इकठ्ठा करके एक नए टॉयलेट के चेम्बर में डालते है और उसमे पानी डालकर उसका जूस बनाते है, जिसे दुल्हन के परिवारवालों को पीना पड़ता है|

omg-facts-weird-rules-made-for-marriage-विचित्र परम्पराएं

व्हेल मछली का दांत

फिजी समाज में शादी की रस्म भी कुछ अलग ही है| इसमें लड़के वाले को दुल्हन के पिता को व्हेल मछली का दांत देना पड़ता है, जो इस बात का प्रतिक होता है कि लड़के वाले संम्पन्न घर के है| यह परंपरा तबूआ के नाम से प्रचलित है|

omg-facts-weird-rules-made-for-marriage

दूल्हा दुल्हन पर काला रंग

स्कॉट समाज में शादी को तक तक पूरा नहीं माना जाता, जब तक दूल्हा और दुल्हन पर काला रंग नहीं दाल देते| काला रंग दोनों पर अचानक डाला जाता है| यह इसीलिए किया जाता है ताकि नवविवाहित जोड़ा एक सुखी जीवन जी सके|

तीन दिन तक शौचालय बंद

इंडोनेशिया के टीडॉन्ग संस्कृति में शादी की एक विचित्र रस्म है| यहां शादी के बाद तीन दिनों तक नवविवाहित जोड़ों को शौचालय नहीं जाने दिया जाता है|

पेड़ से शादी

भारत के कुछ प्रांतों में यह परंपरा है कि यदि कोई लड़की मांगलिक है, तो उसे पहले पेड़ से शादी करनी पड़ती है| लड़की की शादी पीपल के पेड़ से की जाती है ताकि उसमे जो भी दोष हो ख़त्म हो जाएँ और शादी की संभावनाएं बनी रहे| इसी तरह भारत के कुछ हिस्सों में प्रेत बाधा दूर करने के नाम पर लड़की की शादी कुत्तों से भी कराई जाती है|

omg-facts-weird-rules-made-for-marriage

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘ विचित्र है ये शादी से जुडी १० परम्पराएं ‘अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |Fact from around the world that you wont believe.

दुनिया का सबसे खूबसूरत इस गाँव में नहीं है सड़कें

७ अजूबों में शामिल करने लायक है ये जगहें – फिर भी नहीं है शामिल

दुनिया का सबसे मीठा फल जो डाइबिटीज वालों के लिए है वरदान

Leave a Reply