June 3, 2023

Island Of Death – मौत का आइलैंड – डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों को जलाया गया था यहाँ

Island Of Death – मौत का आइलैंड – डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों को जलाया गया था यहाँ

हमने आपको देश और दुनिया की बहुत सी ऐसी जगहों के बारे में बताया है, जहाँ कुछ न कुछ विचित्र चीजें होती है| मगर आज हम आपको एक ऐसे आइलैंड के बारे में बताने जा रहे है, जिसे Island Of Death – मौत का आइलैंड के नाम से जाना जाता है|

porveglia-मौत का आइलैंड

उत्तरी इटली की ‘वेनेटियन लगून्स‘ में एक ऐसा आइलैंड है जिसे ‘आइलैंड ऑफ़ डेड’ के नाम से जाना जाता है| बताया जाता है कि यहाँ जाने वाले लोगों का जिन्दा बचकर लौट पाना मुश्किल है|

History of Burj Khalifa – ऐसे बनी दुनिया की सबसे बड़ी इमारत

असल में ऐसा इसीलिए है कि इस Island Of Death से जुडी हुई एक बेहद ही खौफनाक कहानी है, जिसे जानने के बाद हो सकता है आप भी वहां जाने का कभी इरादा नहीं करेंगे|

porveglia-मौत का आइलैंड

सैकंडों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों को मरने के लिए यहाँ लाकर छोड़ दिया जाता था| सिर्फ इतना ही नहीं बाद में ब्लैक डेथ यानी काला बुखार के समय भी इस आइलैंड का इस्तेमाल करना जारी रहा था|

porveglia-island-of-dead-मौत का आइलैंड

ऐसे में जो लोग मर जाते थे, उन्हें यहीं दफना दिया जाता था| एक समय मरीजों की संख्या यहाँ लगभग १ लाख ६० हजार के करीब पहुंचने पर इन सभी लोगों को जिन्दा जला दिया गया| इसके बाद लोग इस आइलैंड को भुतहा मानने लगे और ये Island Of Death पूरी तरह से वीरान हो गया|

dead island

इसी आइलैंड पर साल १९२२ में एक मेंटल हॉस्पिटल भी बनवाया गया था| लेकिन इसे भी कुछ सालों के बाद बंद करना पड़ा| बताया जाता है कि इस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्सो को यहाँ कई असामान्य चीजें नज़र आने लगी थी, इतना ही नहीं पागलखाने में भर्ती मरीजों को भी यहाँ प्लेग के मरीजों के भूत दिखाई देते थे|

porveglia-island-of-dead-मौत का आइलैंड

इस अस्पताल के बंद होने के बाद एक बार फिर ये आइलैंड फिर से वीरान हो गया| इसके बाद इस आइलैंड को इटली की सरकार ने साल १९६० में एक प्राइवेट मालिक को बेच दिया| इस Island Of Death का नया मालिक भी अपने परिवार के साथ यहाँ कुछ ही दिन रहा फिर इस जगह को छोड़कर चला गया| कुछ समय बाद इसे हॉलिडे होम बनाने के लिए दुसरे परिवार ने ख़रीदा, मगर वह भी यहाँ सिर्फ एक दिन ही टिक सके|

porveglia-island-of-dead-मौत का आइलैंड

यहाँ हो रही उन तमाम घटनाओं के बाद कई लोगों ने इसके बारे में जानने की कोशिश की| मगर सच की तलाश में गए ज्यादातर लोग यहाँ से जिन्दा लौटकर नहीं आ सके और जो आ गए उनके मुताबिक वहां बीमारी से मरे हुए लोगों की आत्माएं भटकती है|

porveglia-island-of-dead-मौत का आइलैंड

आपको बता दें कि अब सरकार ने भी इस जगह पर जाने के लिए प्रतिबन्ध लगा दिया है| केवल शराब की फसल के समय ही लोग यहाँ जाते है| यहाँ तक की मछुआरे भी इसके पास मछली पकड़ने के लिए नहीं जाते क्यूंकि कभी-कभी उनके जाल में मरे हुए इंसान की हड्डियां फंस जाया करती है|

porveglia-island-of-dead-मौत का आइलैंड

दोस्तों, अगर आपको हमारी यह पोस्ट ‘Island Of Death – मौत का आइलैंड – डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोगों को जलाया गया था यहाँ’ अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमनेन्ट बॉक्स में इसके बारे में अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

दुनिया के सबसे खतरनाक स्विमिंग पूल

गजब है, ये पुलिसवाला पहनता है १९ नंबर के जूते

Himalayan Cliff – शराब से भी ज्यादा नशीला है ये Laal Himalayan Cliff Shahad

दुनिया में सबसे महंगा, ७५ करोड़ रुपये लीटर बिकता है बिच्छू का जहर

Leave a Reply