May 6, 2024

Lake Natron – नेट्रोन झील – इस रहस्यमयी झील में जो गया वो बन गया पत्थर का

Lake Natron – नेट्रोन झील – इस रहस्यमयी झील में जो गया वो बन गया पत्थर का

आपने एक राजा की कहानी तो जरूर सुनी होगी जो जिस चीज को छूता था वो सोने की बन जाती थी| मगर शायद आपने एक ऐसी झील के बारे में नहीं सुना होगा जिसके पानी को जो छूता वो पत्थर का बन जाता है? आज हम आपको ऐसी ही एक झील जिसे Lake Natron – नेट्रोन झील के नाम से जाना जाता है के बारे में बताने जा रहे है|
Lake Natron - नेट्रोन झील
Lake Natron – नेट्रोन झील

Lake Netronनेट्रोन झील

अफ्रीका के उत्तरी तंजानिया में स्थित नेट्रोन नामक इस झील के पानी को जो भी छूता है वह पत्थर का बन जाता है| शायद आपको यकीन न हो, मगर यह सच है|

Lake Netron - नेट्रोन झील
Lake Natron – नेट्रोन झील

बता दें कि फोटोग्राफर निक ब्रान्ड्ट जब उत्तरी तंजानिया की झील की तटरेखा पर पहुंचे तो वहां के दृश्य ने उन्हें चौंका दिया| इस झील के किनारे कई जगहों पर पशु-पक्षियों के पत्थर जैसी मूर्तियां नजर आयी जो कि असलियत में मृत पक्षी थे|

Lake Netron - नेट्रोन झील
Lake Natron – नेट्रोन झील

इस झील के संपर्क में आने की वजह से यह पशु-पक्षी कैल्सिफाइड होकर पत्थर में तब्दील हो गए थे| इन पक्षियों के फोटो का संकलन ब्रान्ड्ट ने अपनी किताब ‘Across the Ravaged Land’ में भी किया है| यह किताब उस फोटोग्राफी डॉक्यूमेंट का तीसरा भाग है, जिसे निक ने पूर्वी अफ्रीका में जानवरों के गायब होने पर लिखा है|

नेट्रोन झील
Lake Natron – नेट्रोन झील

इस झील के पानी में अल्कलाइन का स्तर पीएच 9 से पीएच 10.5 है, यानी अमोनिया जितना अल्कलाइन| इतना ही नहीं इस झील के पानी का तापमान भी करीब 60 डिग्री तक पहुंच जाता है| इसके पानी में ज्वालामुखी की राख का तत्व पाया गया है, जिसका प्रयोग मिस्रवासी मृत शरीर (ममियों) को सुरक्षित करने के लिए करते थे|

नेट्रोन झील
Lake Natron – नेट्रोन झील

पानी में नमक और सोडा की ज्यादा मात्रा इन मृत पक्षियों के शरीर को सुरक्षित रखता है| झील के आस-पास की पूरी जगह वीरान है और डरावने हालातों के कारण कोई भी इस जगह पर नहीं आना चाहता|

नेट्रोन झील
Lake Natron – नेट्रोन झील

दोस्तों अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी | Fact from around the world that you wont believe.

अद्भुत है ये गुलाबी रंग की झील, जानिये क्या है इसका रहस्य

अजीबोगरीब है ये झीलें जो लोगो को करती है हैरान

भारत में यहाँ स्थित है जुड़वा लोगों का गाँव

चाँद बावड़ी – सच में अदभुद है यह बावडी

Leave a Reply