Village On Sea – कैसे कई सालों से समुद्र में तैर रहा है यह गाँव
आपने कई ऐसे गाँवों या शहरों के बारे में सुना होगा जो अपने आप में कुछ अजीबोगरीब होते है| उनमे से सबसे अलग यह गाँव है, जो समुद्र में तैर रहा है, Village On Sea जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है| तो चलिए जानते है इस अजीब गाँव के बारे में|
Village On Sea
आपने कश्मीर की डल झील के बारे में तो सुना ही होगा, जहाँ पानी में बोट तैरते हुए घर होते है| मगर, चीन के इस शहर जिसे निंगडे सिटी कहते है| इसकी एक बस्ती हमेशा पानी में तैरती रहती है और कुछ सालों से नहीं बल्कि करीब 1300 सालों से पानी में तैर रही है|
यह है अक्षरधाम मंदिर जिसका नाम दर्ज है गिनिस बुक में
कई सौ सालों पहले बजाऊ जाति के लोगों ने मौजूदा शासकों के अत्याचारों से दुखी होकर समुद्र के किनारे रहने लगे थे| अपने परिवार को इनके अत्याचार से बचने के लिए मछुवारों ने धीरे-धीरे अपनी नावों के साथ समुन्द्र पर ही अपना घर बनाना शुरू कर दिया था|
जब कोई खतरें का आभास होता तो अपनी नावों को समुन्द्र में कई दूर तक ले जाते थे| समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया के बहुसंख्यक बजाउ लोग फिलीपींस और मलेशिया और बोर्नियो के आसपास के द्वीपों में रहते हैं।
स्टिल्ट या हाउस बोट पर घरों में रहने वाले बाजाऊ ने जमीन से लगभग पूरी तरह से अपना नाता तोड़ लिया है। हमेशा समुद्र में तैरते इन घरों में रहने वाली इस बजाऊ जाति के लोगों को ‘जिप्सीज ऑफ़ द सी’ भी कहा जाता है|
चूँकि, समुद्र उनकी ज़रूरत की लगभग हर चीज़ प्रदान कर सकता है, इसलिए वे एक बहुत ही संतुष्ट और दिलचस्प जीवन शैली जीते हैं। वे कई प्रकार के समुद्री भोजन खाते हैं जिनका समुदाय के सदस्यों द्वारा शिकार किया जाता है|
ये लोग जमीन पर कदम नहीं रखते है| इसके अलावा ये जमीन पर रहने वाले लोगों से नफरत करते है और उन्हें अपने पास नहीं आने देते है|
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी ‘Village On Sea – कई सालों से समुद्र में तैर रहा है यह गाँव’अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर दीजियेगा।
Reviews