December 1, 2023

एक ऐसा देश जहां पिता अपनी बेटी से कर सकता है शादी

वैसे तो दुनिया में कई ऐसे देश है जो अपने अजीबोगरीब कानूनों की वजह से चर्चा में रहे है। मगर आज हम जिस देश के बारे में आपको बताने जा रहे है वहां के कानून जानकार लोग हैरान रह जाते है। ईरान जैसे इस्लामिक देश में हाथ मिलाने से लेकर शारीरिक संबंध बनाने तक कई तरह की पाबंदियां है और ज्यादातर कानून महिलाओं के लिए बनाये गए है।

साल 2013 में ईरान में एक ऐसा विवादित क़ानून पास किया गया जिसके तहत कोई भी पिता अपनी गोद ली हुई बेटी से शादी कर सकता है। इसके लिए बेटी की उम्र कम से कम 13 साल की होनी चाहिए। जबकि इस अजीब और घटिया क़ानून का जमकर विरोध भी किया गया था।

इस देश में सिर्फ पुरुषों को ही तलाक लेने का अधिकार दिया गया है। यहां महिलाओं को ये अधिकार नहीं है कि वो पुरुषों से तलाक मांग सके। इसके साथ अपने पति की मर्जी के बिना यहां की महिलाओं को काम करने की सख्त पाबंदी है।

ईरान में महिलाओं को गैर मर्दों से हाथ मिलाना अपराध माना जाता है। अगर महिला किसी पुरुष से हाथ मिलाती हुई पायी जाती है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। हाल ही में ईरान की महिला वॉलीबॉल टीम ने ग्लोबल चैलेंज टूर्नामेंट की अंडर 23 कैटेगरी का फाइनल जीता था, मगर महिला खिलाड़ी जीत के बाद भी टीम के पुरुष कोच के साथ हाथ नहीं मिला सकी थी। कोच ने खिलाडियों से एक क्लिपबोर्ड के जरिये हाथ मिलाकर जीत का जश्न मनाया था।

ईरान में महिलाओं को तंग कपडे पहनना भी अपराध माना जाता है।

यहां की महिलाएं अपने पति को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मना नहीं कर सकती।

यहां महिलाएं मैदानों में जाकर पुरुषों का खेल नहीं देख सकती है।

अगर किसी महिला ने हिजाब नहीं पहना है तो उसे दो महीने की जेल की सजा भुगतनी होगी।

इस देश में सड़क पर खड़े होकर गाना गाने को भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है।

ईरान में रहने वाले लोगों को टाई पहनना भी मना है। फिर चाहे आप बिज़नेसमेन हो या सेल्समेन।

 

इस देश में अगर आप शराब पीते पकडे गए तो 80 कोड़े की सजा दी जाती है। हालांकि, लोग इसके बाद भी चोरी-छिपे शराब पीते है।

दोस्तों, ऐसे क़ानून के बारे में आपका क्या कहना है? कृपया अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर दीजियेगा और जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा।

Reviews

No review
5
0 review
4
0 review
3
0 review
2
0 review
1
0 review
0
0 review
You must log in to post a review.
Click here to log in
No reviews yet. Be the first to post a review.