Republic of Molossia – दुनिया का सबसे छोटा देश

दुनिया में जितने भी देश है उनमे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में चीन और भारत का नाम लिया जाता है| जहाँ हर देश के राष्ट्रपति को सुरक्षा एजेंसियों, सैनिक बल, कमांडो और पुलिस की सुरक्षा दी जाती है| इनकी गाड़ियां भी बुलेट प्रूफ होती है| आज हम आपको Republic of Molossia नामक देश के बारे में बताने जा रहे है, जो जनसंख्या में दुनिया का सबसे छोटा देश है, वहां के राष्ट्रपति खुद पर्यटकों को अपना देश घुमाते है|
Republic of Molossia
Republic of Molossia
Republic of Molossia
अमेरिका के प्रांत Nevada के पास स्थित इस देश का नाम Molossia है| ख़ास बात ये है कि इस देश की कुल जनसंख्या महज 33 लोगों की है और इन 33 लोगों में जानवर भी शामिल है| देखा जाए तो हमारे देश में किसी परिवार के कुल सदस्यों की जितनी संख्या होती है, उतनी तो मोलोसिया नामक इस देश की नहीं है|
Republic of Molossia
Republic of Molossia
अभी हाल ही में अपनी स्थापना के करीब 45 साल पूरा करने वाले इस देश को हालांकि बहुत से देशों की सरकारों ने अब तक आधिकारिक मान्यता नहीं दी है|
कैसे हुई Molossia देश की स्थापना ?
26 मई 1977 में यहाँ रहने वाले Kevin Baugh नामक व्यक्ति ने अपने एक दोस्त James Spielman के साथ मिलकर इस जगह को अमेरिका से अलग देश बनाने का सोचा और Molossia नामक इस देश की नीव रखी|

हरनाम कौर – महिलाओं के लिए मिसाल है दाढ़ी-मूंछ वाली ये लड़की

Republic of Molossia
कुछ समय बाद James इस जगह को छोड़कर यूरोप में जाकर बस गए| मगर शुरुवात से इस देश के राष्ट्रपति रहे Kevin ने खुद को देश का तानाशाह घोषित कर दिया|
Republic of Molossia
Kevin के पत्नी को इस देश की पहली महिला होने का दर्जा हासिल है| यहाँ रहने वाले ज्यादातर नागरिक Kevin के ही रिश्तेदार है| इस देश में अपनी कानून व्यवस्था है और खुद की वालोरा (VALORA) Currency भी है|
Republic of Molossia
इस देश के बारे में बारे में जानने और घूमने के लिए यहाँ कई पर्यटक आते है और अन्य देशों की तरह आने वाले पर्यटकों को अपने Passport पर Stamp लगवाना पड़ता है और Bank से Currency भी बदलवानी पड़ती है|
Republic of Molossia
सबसे बड़ी बात यह है कि यहाँ घूमने के लिए आये पर्यटकों को खुद यहाँ के राष्ट्रपति केविन अपने देश की इमारतें और सड़कें दिखाते है|
Republic of Molossia
दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इसे लाइक और शेयर जरूर कीजियेगा और कमेंट बॉक्स में इसके बारे में लिखकर अपनी प्रतिक्रिया जरूर व्यक्त कीजियेगा|

दुनिया की कुछ ऐसी अजब गजब रोचक जानकारी जो शायद ही आपको पता होगी |  Fact from around the world that you wont believe.

Leave a Reply